जनमत हिन्दी। कटनी शहर में घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के बावजूद नगर निगम प्रशासन द्वारा स्वच्छता व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने का अभियान पूरी प्रतिबद्धता के साथ जारी है। सोमवार सुबह नगर निगम के स्वास्थ्य अमले ने विपरीत मौसम परिस्थितियों को चुनौती देते हुए शहर भर में विशेष सफाई अभियान संचालित किया। स्वास्थ्य अमले द्वारा नगर के प्रमुख मार्गों और सभी वार्डों में सघन सफाई कर शहर को स्वच्छ, सुंदर बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है। सफाई कर्मियों ने अत्यधिक ठंड के बावजूद अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए स्वच्छता के प्रति अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। अभियान के अंतर्गत नगर के विभिन्न मुख्य मार्गो मिशन चौक, गांधी द्वार, झंडा बाजार, मुड़वारा स्टेशन रोड, जिला अस्पताल पहुंच मार्ग, वेंकट लाइब्रेरी परिसर, भीमराव चैक, दुर्गा चौक सहित अन्य क्षेत्रों की सफाई कराई गई है।
कड़ाके की ठंड में सफाई अभियान: शहर में कराई गई साफ-सफाई, शहर से लेकर उपगरीय क्षेत्र में चला अभियान


































































































Leave a Reply