सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: महापौर ने किया निरीक्षण, सड़क बनने से मिलेगी राहत

जनमत हिन्दी। महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी द्वारा वंशस्वरूप वार्ड अंतर्गत द्वारका सिटी क्षेत्र में चल रहे रोड निर्माण और नाला कवरिंग कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान महापौर ने निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता और उपयोग में लाई जा रही सामग्री को देखा। महापौर ने बताया कि द्वारका सिटी क्षेत्र की सड़क काफी लंबे समय से जर्जर अवस्था में थी, जिससे स्थानीय नागरिकों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अब सड़क निर्माण और नाला कवरिंग कार्य पूरा होने से क्षेत्रवासियों को परेशनी से राहत मिली है। महापौर ने रोड निर्माण और नाला कवरिंग कार्य की गुणवत्ता संतोषजनक पाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि गुणवत्तापूर्ण कार्य ही नगर विकास की पहचान है और इसी प्रकार की कार्यशैली आगे भी अपेक्षित है। निरीक्षण के दौरान महापौर द्वारा सौंदर्यीकरण और नागरिक सुविधा की दृष्टि से सड़क के किनारे पेवर ब्लॉक लगाए जाने के निर्देश संबंधित उपयंत्री को दिए। उन्होंने कहा कि नागरिकों की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। विकास कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। महापौर ने कहा कि नगर निगम द्वारा कराए जा रहे सभी विकास कार्य पारदर्शी और नागरिकों की आवश्यकताओं के अनुरूप हैं। निरीक्षण के दौरान मेयर इन काउंसिल सदस्य और पार्षदों की मौजूदगी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *