रेत के अवैध परिवहन पर हाईवा जब्त: राजस्व, खनिज और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई, नदी घाटों पर की गई जांच

जनमत हिन्दी। कटनी जिले में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान में राजस्व, पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त टीम शामिल है। संयुक्त टीम द्वारा बड़वारा तहसील और बरही तहसील स्थित रेत खदानों का औचक निरीक्षण किया। खनिज विभाग के उपसंचालक रत्नेश दीक्षित ने बताया कि संयुक्त दल द्वारा बड़वारा तहसील के अंतर्गत इमलिया, लोहरवारा, कुम्हारवाड़ा, सूरजपुर, बरही तहसील अंतर्गत छिंदहाई पिपरिया, जाजागढ़, बहिर्घटा, बसाड़ी, सुतरी, सलैया, नदावन ग्रामों में स्वीकृत रेत खदानों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान रेत खदानों में खनन कार्य संचालित होना नहीं पाया गया। जबकि ग्राम नदावान सुतरी के पास स्वीकृत रेत खदान से रेत का खनन कर बिना दस्तावेजों के परिवहन करते पाए जाने पर हाइवा जब्त किया गया। जिसे बरही पुलिस थाना में खड़ा कराया गया। निरीक्षण में समीप ही महानदी में उमरिया जिला अंतर्गत खैरवार खदान संचालित होना पाया गया। जिले में 49 रेत खदानें स्वीकृत है। जिनमें माइनिंग कॉर्पोरेशन द्वारा अक्टूबर माह तक एमडीओ मेसर्स धनलक्ष्मी मर्चेडाइज़ प्रायवेट लिमिटेड नर्मदापुरम के पक्ष में आवंटित और संचालित थी। वर्तमान में रेत खद्दानों के रिटेण्ड्रिंग की कार्रवाई शासन स्तर से प्रक्रियाधीन है। जिला प्रशासन की संयुक्त दल द्वारा स्वीकृत खदानों के एप्रोच रोड को भी चिन्हित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *