जनमत हिन्दी। कटनी जिले के विकासखंड मुड़वारा अंतर्गत ग्राम कन्हवारा के वार्ड 13-14 स्थित सड़क की जर्जर हालत ने ग्रामीणों का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। वर्षों से अधूरे पड़े सड़क निर्माण के कारण कीचड़, गड्ढों और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है, जिससे स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की बदहाली से आक्रोशित ग्रामीणों ने युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव दिव्यांशु मिश्रा अंशु के नेतृत्व में जिला पंचायत सीईओ कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए एक माह के भीतर सड़क निर्माण की मांग की और मांगें पूरी न होने पर चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी दी। दिव्यांशु मिश्रा अंशु द्वारा बड़ी संख्या में ग्रामीणजनों,वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं एवं युवा साथियों के साथ जिला पंचायत सीईओ दफ्तर पर जमकर प्रदर्शन कर एक माह के अंदर सड़क बनाये जाने की मांग की व जल्द सड़क निर्माण नहीं कराये जाने पर चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी दी है। युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव दिव्यांशु मिश्रा अंशु बताया कि चुनावों में झूंठे वादे कर जीतने वाली भाजपा सरकार में हर वर्ग परेशान है पूरे जिले की सड़कें बदहाल है, जनता के आदेश पर हम पूरे जिले में जनसमस्याओं को लेकर आंदोलन करेंगे। उपस्थित जनसमूह ने जमकर भाजपा सरकार और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नारेबाजी की। सड़क निर्माण के संबंध में पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल और मुड़वारा विधायक संदीप जयसवाल को भी सड़क निर्माण त्वरित करायेजाने हेतु पत्र प्रेषित किया।कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से कांग्रेस पूर्व ग्रामीण अध्यक्ष विजय पटेल,यूथ कांग्रेस जिलाअध्यक्ष मोहम्मद इजराइल, एनएसयूआई जिलाअध्यक्ष शुभम मिश्रा, मुड़वारा विधानसभा अध्यक्ष सचिन गर्ग,पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष द्वय कमल पांडे,आनंद पटेल,एनएसयूआई प्रदेश सचिव अजय खटिक,ब्लॉक अध्यक्ष राजेश जाटव,पूर्व पार्षद द्वय राहुल पटेरिया,एडवोकेट मुकेश पाटकर,विजय मंगल चौधरी,पार्षद विनीत जायसवाल,शेखर भारद्वाज,दिग्विजय सिंह,मणिराम पांडेय,कांग्रेस आईटीसेल जिला अध्यक्ष सुरेंद्र राणा,रवि जायसवाल,रमेश अहिरवार, सूर्यकांत कुशवाहा,अभिषेक प्यासी,अनुराग दहिया,हरीश यादव,यश यादव,सौरभ पांडे, प्रज्वल साहू,अवध लाल,राघवेंद्र सिंह,मदन कोरी,कैलाश कोल,हरि आदिवासी,कल्पना बेन,सुनीता साहू सहित बड़ी संख्या में ख़राब सड़क से पाधित क्षेत्रीय महिलायें, बुजुर्ग युवाजन और स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।
बदहाल सड़क पर कांग्रेस का हल्ला बोल: एक माह का दिया अल्टीमेटम, चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी












Leave a Reply