हर सनसनीखेज केस पर नजर: एसपी ने की लंबित अपराधों की समीक्षा, पीड़ितों से लगातार संपर्क, गवाहों की सुरक्षा के निर्देश

जनमत हिन्दी। पुलिस  कंट्रोल रूम में अपराध समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें लंबित अपराधों की समीक्षा की गई और अपराधों के निराकरण के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा जिले में पंजीबद्ध चिन्हित और सनसनीखेज़ प्रकरणों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रत्येक प्रकरण की वर्तमान स्थिति की जानकारी लेकर उसकी समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने सभी लिंक अधिकारियों को निर्देशित किया कि पीड़ित पक्ष से लगातार संपर्क बनाए रखा जाए, गवाहों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और प्रकरण में तकनीकी, विधिक पहलुओं का पूर्ण रूप से पालन किया जाए।  पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी चिन्हित और सनसनीखेज़ प्रकरणों में तत्काल निष्पक्ष, प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि पीड़ितों को न्याय मिल सके और अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई हो। बैठक में लंबित अपराधों के निराकरण के निर्देश दिए गए है। बैठक में लिंक अधिकारी, थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी, रीडर निरीक्षक अरविंद चौबे की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *