कटनी में 11 लाख रुपए से भरी एटीएम मशीन चोरी: बेखौफ बदमाशों ने की बड़ी वारदात, आईजी, एसपी पहुंचे घटना स्थल

जनमत हिन्दी। शहर के इतिहास में लगभग पहली बार एटीएमएम मशीन चोरी की वारदात ने पूरे जिले में सनसनी फैला दी। बेखौफ चोरों ने पूरी की पूरी एटीएम मशीन ही चोरी कर फरार हो गए हैं।  एटीएम मशीन में 11 लाख रूपए रखे हुए थे। एटीएम चोरी की वारदात से पुलिस विभाग में भी हड़कंप मच गया।  11 लाख रूपए से भरी एटीएम मशीन चोरी होने की जानकारी मिलने पर जबलपुर आईजी प्रमोद कुमार वर्मा भी कटनी पहुंचे और वारदात स्थल का मौका मुआएना कर जिले के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वारदात स्थल पर एसपी अभिनय विश्वकर्मा, एएसपी संतोष डेहरिया भी उनके साथ मौजूद रहे। जानकारी के अनुसार माधवनगर थाना क्षेत्र स्थित जीवन ज्योति अस्पताल के पास लगे बैंक ऑ$फ महाराष्ट्र के एटीएम को चोरों ने शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात पूरी मशीन को चोरी कर लिया। वारदात की जानकारी मिलते ही माधवनगर पुलिस मौके पर पहुंची और वारदात स्थल का मौका मुआएना किया। चोरों के संबंध में जानकारी के लिए पुलिस टीम आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। वारदात की सूचना के बाद शनिवार दोपहर जबलपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक प्रमोद कुमार वर्मा कटनी पहुंचे और वारदात स्थल पहुंचकर मौका मुआएना किया। आईजी ने पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया, नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया, माधवनगर थाना प्रभारी संजय दुबे सहित अन्य पुलिस अधिकारियों को आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। पुलिस ने बताया कि  एटीएम में 11 लाख के लगभग कैश था। जिसे बदमाश एटीएम मशीन सहित उखाड़ कर ले गए हैं।  चोरी की वारदात पूरे याजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया गया। चोरों ने मशीन को उसके बेस से अलग किया और एटीएम मशीन को लेकर फरार हो गए।  सुबह घटना का खुलासा होने के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वारदात पुलिस के लिए चुनौती बन गई है। पुलिस महानिरीक्षक के निर्देश से पुलिस की अलग-अलग टीमों को गठन किया गया।  वारदात स्थल से लेकर आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज देखी जा रही है। सायबर सेल का भी सहयोग लिया गया जा रहा है। मौके पर डॉग स्क्वॉड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट भी वहां पर पहुंचे। अलग-अलग पुलिस टीम लगातार एटीएम मशीन चोरी करने वालों बदमाशों  के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस टीम सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *