जनमत हिन्दी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खेलो इंडिया और फिट फॉर युवा विकसित भारत अभियान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंगलवार को दीनदयाल उपाध्याय खेल मैदान फॉरेस्टर मैदान में सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ हुआ। केन्द्रीय सूचना, प्रसारण और संसदीय कार्य राज्य मंत्री एल मुरूगन के मुख्य आतिथ्य और वन पर्यावरण राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार के विशेष आतिथ्य, खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा के संयोजन में सांसद खेल महोत्सव का शानदार आगाज हुआ। कार्यक्रम के दौरान विधायक संजय पाठक, संदीप जायसवाल, प्रणय पांडेय, धीरेन्द्र बहादुर सिंह, अरविंद पटेरिया, बृजेन्द्र प्रताप सिंह, प्रहलाद लोधी सहित अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी केदार जाधव, अंतर्राष्ट्रीय तैराक सत्येन्द्र सिंह लोहिया, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टंडन सोनी, महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनीता मेहरा, नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक, पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा, जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर, नगर निगम आयुक्त तपस्या परिहार, पूर्व विधायक अलका जैन, पूर्व जिलाध्यक्ष पीताम्बर टोपनानी, रामरतन पायल, रामचंद तिवारी, चमनलाल आनंद, पूर्व महापौर शशांक श्रीवास्तव, सुरेश सोनी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, गणमान्य नागरिकों सहित काफी संख्या में खिलाड़ियों की उपस्थिति रही। केन्द्रीय सूचना, प्रसारण और संसदीय कार्य राज्य मंत्री एल मुरूगन ने सांसद खेल महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर कहा कि सांसद बीडी शर्मा ने भव्य और विशाल खेल महोत्सव का आयोजन किया है। जो एक माह तक चलेगा। इसके लिए 75 हजार युवाओं ने पंजीयन कराया है। जो किसी भी संसदीय क्षेत्र में सर्वाधिक है। उन्होंने इस महोत्सव में प्रतिभागी खिलाड़ियों को शुभकामनाए देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शी सोच खेलो इंडिया के माध्यम से सांसद खेल महोत्सव का आयोजन गांव-गांव की युवा खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करेगा। उन्होंने वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने के प्रधानमंत्री के संकल्प का उल्लेख करते हुए युवाओं को पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम के विकसित और मजबूत भारत बनाने के मिशन को फलीभूत करने में युवाओं की बड़ी भूमिका का उल्लेख किया। केन्द्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत अगले 25 साल में विश्व का नेतृत्व करेगा। खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव में लगभग 75 हजार खिलाडियों का पंजीयन किया गया है। खेलो इंडिया के तहत कटनी से प्रारंभ हो रहे खजुराहो लोकसभा के सांसद खेल महोत्सव में गांव-गांव के खिलाडियों की सहभागिता के प्रयास किए जाएंगे। ताकि वे अपने खेल का प्रदर्शन कर खेल प्रतिभा को निखार सकें। सांसद ने कहा कि कटनी, पन्ना, छतरपुर के खिलाड़ियों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए खेल मैदानों का विकास कार्य लगातार जारी है। इन कार्यो में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आनें दी जाएगी, ताकि यहां खेल रहे कई युवा आने वाले समय में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जिले, प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सकें। सांसद ने विधायक मुड़वारा संदीप जायसवाल के आग्रह पर करीब साढ़े 7 करोड़ की लागत से प्रस्तावित मल्टीपरपज हाल के निर्माण के लिए केन्द्रीय सूचना प्रसारण राज्य मंत्री द्वारा 1 करोड़ रूपए और स्वयं उनके द्वारा भी सांसद निधि से 1 करोड़ रूपए देने की घोषणा की। विधायक मुड़वारा संदीप जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री की मंशानुरूप सांसद खेल महोत्सव में अनेक खेलों को शामिल किया गया है। विधायक ने कहा कि सांसद के कुशल मार्गदर्शन में जिले के सभी चारों विधायक अपने-अपने क्षेत्र में खेल सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रयासरत है। शुभारंभ अवसर पर सत्येन्द्र सिंह लोहिया, और केदार जाधव ने भी संबोधित किया।
सांसद खेल महोत्सव का भव्य शुभारंभ: केंद्रीय मंत्री मौजूदगी में हुआ शानदार आगाज, खेल प्रतिभाओं को मिला बड़ा मंच












Leave a Reply