जनता की सुरक्षा पर फोकस: गश्त बढ़ाने और निगरानी तेज करने के निर्देश, अनुशासन और कार्यकुशलता पर एसपी का जोर

जनमत हिन्दी। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने कटनी जिले के बहोरीबंद और बाकल थाने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, अभिलेख, मालखाना, हवालात, सीसीटीएनएस कार्य, शस्त्रागार सहित अन्य व्यवस्थाओं का गहन परीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित अधिकारी, कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि थाना क्षेत्र में घटित सभी प्रकार के अपराधों के निराकरण के लिए तत्परतापूर्वक और प्रभावी कार्रवाई की जाए। लंबित प्रकरणों का जल्द निराकरण करते हुए गंभीर अपराधों को प्राथमिकता दी जाए। अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर अपराध नियंत्रण किया जाए। पुलिस अधीक्षक कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी और प्रभावी गश्त करने, आमजन में सुरक्षा की भावना बनाए रखने, शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस की सक्रिय उपस्थिति करने पर विशेष जोर दिया गया। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए। पुलिस स्टाफ को अनुशासन, व्यवहार और कार्यकुशलता में सुधार के लिए निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक ने कर्तव्यों का निर्वहन निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ करने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा नवनिर्मित थाना बाकल भवन का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान पुरुष और महिला बंदीगृह का निरीक्षण किया गया। थाना बाकल में स्टाफ से अलग-अलग चर्चा कर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए निर्देश दिए। बेहतर पुलिसिंग के माध्यम से जनता में पुलिस के प्रति विश्वास और जनसहयोग बढ़ाने के लिए कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *