कटनी में छात्र अधिकार मार्च पर बवाल: सड़क पर उतरी NSUI और कांग्रेस, पुलिस ने कराई पानी की बौछार, किया गिरफ्तार

जनमत हिन्दी। कटनी प्रदेश में लगभग नौ साल से बंद छात्र संघ चुनावों को हाई कोर्ट से हरी झंडी मिलते ही एनएसयूआई ने प्रत्यक्ष प्रणाली से छात्रों के चुनाव करने की मांग सरकार से की है। छात्रों की विभिन्न लंबित मांगों को जैसे प्रदेश में प्रत्यक्ष प्रणाली से छात्र संघ चुनाव कराए जाने, कटनी में पीपीपी मॉडल के मेडिकल कॉलेज के स्थान पर शासकीय मेडिकल कॉलेज स्थापित किए जाने, शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज और लॉ कॉलेज की स्थापना किए जाने, लीड तिलक कॉलेज को ऑटोनॉमस कॉलेज का दर्जा दिए जाने सहित छात्र हित की अन्य मांगों को लेकर कटनी में एनएसयूआई मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे और एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अजय खटिक के नेतृत्व में विशाल छात्र अधिकार पैदल मार्च निकाला गया। काफी संख्या में छात्र-छात्राओं और कांग्रेसियों ने गणेश चौक से कचहरी चौक तक पैदल मार्च कर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। पुलिस प्रशासन द्वारा मार्च को कचहरी चौक तक पहुंचने से रोकने के लिए बैरिकेडिंग की गई। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और छात्रों द्वारा शांतिपूर्ण तरीके से आगे बढ़कर ज्ञापन सौंपने का प्रयास किया गया, लेकिन पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। इसके बावजूद छात्रों का उत्साह कम नहीं हुआ और उन्होंने अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया और छात्र धरने पर बैठ गए। जिसके बाद प्रदेश अध्यक्ष समेत कई नेताओं को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया और मुचलके पर रिहा कर दिया। एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे ने कहा कि छात्रों की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। हम लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को सरकार और प्रशासन के सामने रख रहे थे, लेकिन छात्रों पर वाटर कैनन चलाकर और गिरफ्तारियां करके सरकार ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वह छात्रों की जायज मांगों को सुनना नहीं चाहती। भाजपा सरकार छात्र विरोधी सरकार है हमारी सरकार से मांग है कि प्रदेश के प्रत्यक्ष प्रणाली से छात्र संघ चुनाव हो। युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव दिव्यांशु मिश्रा अंशु ने कहा कि आज का छात्र अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर उतर चुका है। शांतिपूर्ण पैदल मार्च को रोकना और छात्रों पर वाटर कैनन चलाना लोकतांत्रिक आवाज को दबाने का प्रयास है। कटनी के छात्रों के साथ कांग्रेस और युवा कांग्रेस मजबूती से खड़ी है। कटनी को मेडिकल कॉलेज का सपना दिखा कर पीपीपी मोड पर मेडिकल कॉलेज खोला जा रहा है जो की पूरी तरह एक लूट केंद्र है कांग्रेस पूर्ण शासकीय मेडिकल कॉलेज की जनहित में मांग करती है। जब तक छात्रों की जायज मांगों पर ठोस निर्णय नहीं होता, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अजय खटिक ने कहा कि आज हजारों छात्रों ने एकजुट होकर यह संदेश दिया है कि छात्र अपने अधिकारों के लिए किसी भी दबाव के सामने झुकने वाले नहीं हैं। प्रशासन चाहे जितनी बैरिकेडिंग कर ले, छात्रों की आवाज को कैद नहीं किया जा सकता। एनएसयूआई ने कहा कि छात्र अधिकारों, बेहतर शिक्षा व्यवस्था और कटनी के शैक्षणिक विकास की मांग को लेकर संघर्ष आगे भी लगातार जारी रहेगा। युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहम्मद इसराइल ने कहा कि छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर सरकार को संवेदनशीलता दिखानी चाहिए। विरोध प्रदर्शन के दौरान जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष पूर्व विधायक सौरभ सिंह, बसंत सिंह, मुड़वारा विधानसभा प्रभारी राजेश चौबे, मौसूफ अहमद, बिट्टू, मुकेश यादव, कमल पांडेय, अभिषेक प्यास, शशांक गुप्ता गोलू, मनोज गुप्ता, सचिन गर्ग, शुभम् मिश्रा, सूर्यकांत कुशवहा, सुरेंद्र राणा, चोखे भाईजान, अजय जैसवानी, हाजी मुन्ना कादिर, मंगल सिंह, आदित्य कटारे, ज़ालिम यादव, रानू कूदरहा,रमेश अहिरवार, श्याम यादव, राहुल पटरिया, प्रज्ज्वल साहु, विष्णु पटेल, सत्यम द्विवेदी, सौरभ पांडे,प्रशांत सिन्हा, राहुल यादव, शुभम रजक, मीनाक्षी बलवी, हेमा शर्मा, नीरा सोनी, सौम्या रांधेलिया सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *