महापौर ने दी विकास की सौगात: सड़क, नाली और रोशनी से बदलेगी तस्वीर, करोड़ों की लागत से होंगे कार्य, बुनियादी सुविधाओं का होगा विस्तार

जनमत हिन्दी। कटनी नगर निगम द्वारा शहर के लाल बहादुर शास्त्री वार्ड में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन समारोह महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी, क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती सरला संतोष मिश्रा, एमआईसी सदस्य डॉक्टर रमेश सोनी सुभाष साहू सुरेन्द्र गुप्ता की मौजूदगी में आयोजित किया गया। भूमिपूजन वार्ड की वरिष्ठ महिला श्रीमती शकुन बर्मन के से कराया गया। इस अवसर पर नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से वार्ड में लगभग 1 करोड़ 13 लाख रुपए की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ किया गया। इनमें 32.57 लाख रुपए की लागत से शासकीय स्कूल पहरुआ और सुभाष तिवारी के मकान से शंकर दुबे के मकान तक आरसीसी नाली निर्माण, 14.68 लाख रुपए की लागत से नंदन कानन गार्डन के बाजू से आरसीसी सड़क निर्माण, 5 लाख 87 हजार रुपये की लागत से गहोई कॉलोनी में नीरज रजक के घर से सीसी नाली निर्माण कार्य और लगभग 60 लाख रुपए की लागत से 3 नवीन ट्रांसफार्मर और 74 विद्युत पोल स्थापित किए जाने का कार्य शामिल है। यह विद्युत कार्य पन्नी कॉलोनी, कुठला, पहरुआ क्षेत्र सहित वार्ड के विभिन्न स्थानों पर किया जाएगा, जिससे क्षेत्र को रोशनी की पर्याप्त उपलब्धता रहेगी। इसके साथ ही वार्ड की विद्युत व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए लगभग 60 लाख रुपए की लागत से 3 नवीन ट्रांसफार्मर और 74 विद्युत पोल स्थापित किए जाएंगे। यह कार्य पन्नी कॉलोनी, कुठला, पहरुआ क्षेत्र सहित वार्ड के विभिन्न स्थानों पर किया जाएगा, ताकि प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था बनी रही। इस अवसर पर महापौर ने कहा कि नगर निगम शहर के प्रत्येक वार्ड में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करने के लिए लगातार कार्य कर रहा है। सड़क, नाली और विद्युत जैसी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा की विद्युत पोल ट्रांसफार्मर लगने से अन्य क्षेत्रों को भी मिलेगा लाभ। क्षेत्रीय पार्षद ने कहा कि वार्ड क्रमांक 3 के नागरिक लंबे समय से इन विकास कार्यों की अपेक्षा कर रहे थे। इन कार्यों के भूमिपूजन के साथ वार्ड के विकास को नई गति मिलेगी। सड़क, नाली, विद्युत पोल और ट्रांसफार्मर स्थापित होने से हजारों नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा।कार्यक्रम के दौरान एमआईसी सदस्य डॉ रमेश सोनी, सुभाष साहू, सुरेन्द्र गुप्ता, उपयंत्री मोना करेगा, ठेकेदार अरुण चक्रवर्ती, रजनीश तिवारी समाजसेवी संजय मिश्रा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और क्षेत्रवासियों की उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *