जनमत हिन्दी। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कटनी कटाए घाट स्थित कटनी नदी में नगर निगम द्वारा सफाई सफाई की गई। सफाई अभियान के दौरान जनसहभागिता की उत्कृष्ट मिसाल देखने को मिली। अभियान के शुभारंभ अवसर पर महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी, नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक, वन मंडलाधिकारी गर्वित गंगवार, नगर निगम आयुक्त आईएएस तपस्या परिहार सहित सैकड़ों की संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, नागरिकों ने सामूहिक श्रमदान कर नदी की सफाई करते हुए जल संरक्षण का संदेश दिया। सफाई अभियान के दौरान घाट क्षेत्र में विशेष साफ-सफाई की गई। जनसहयोग और सामूहिक श्रमदान से नदी में जमी सिल्ट, चोइ, पूजन सामग्री और अन्य अपशिष्ट को बाहर निकाला गया। घाट की सीढ़ियों पर मानव श्रृंखला बनाकर तसलों और बैग के माध्यम से कचरे को ऊपर खड़े निगम के वाहनों तक पहुंचाया गया। इस दौरान लगभग तीन ट्राली अपशिष्ट एकत्र कर प्लांट भेजा गया।
कार्यपालन यंत्री सुधीर मिश्रा ने बताया कि कटाए घाट स्थित नदी में जल स्रोतों में जमा जलकुंभी और चोई की सफाई के लिए शुरू हुआ अभियान तब तक जारी रहेगा, जब तक नदी की पूरी तरह से सफाई नहीं हो जाती है। निगमायुक्त तपस्या परिहार ने बताया कि अभियान के अंतर्गत जल संरचनाओं का निर्माण, भूजल संवर्धन, जल स्रोतों की सफाई, जीर्णोद्धार, प्रदूषण नियंत्रण जैसे विभिन्न कार्य जनसहभागिता से कराए जाएंगे, ताकि जल संरक्षण को जन आंदोलन का रूप दिया जा सके।
इस अवसर पर मेयर इन काउंसिल सदस्य डॉ. रमेश सोनी, सुभाष साहू, सुरेंद्र गुप्ता, पार्षद सीमा श्रीवास्तव, ब्रांड एम्बेसडर श्रीमती नीलम जगवानी, निशा मिश्रा, आशुतोष मानके सहित नगर निगम के उपायुक्त शैलेश गुप्ता, कार्यपालन यंत्री सुधीर मिश्रा, अंशुमान सिंह, सहायक यंत्री आदेश जैन, अनिल जायसवाल, सुनील सिंह, उपयंत्री मृदुल श्रीवास्तव, मोना करेरा, शैलेन्द्र प्यासी, स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी, अतिक्रमण प्रभारी मानेंद्र सिंह, योगेश पवार, आलोक तिवारी सहित पर्यावरण संरक्षण समूह सहित नगर निगम की एनजीओ संस्था के सदस्य उपस्थित रहे। अभियान के तहत कराए जा रहे कार्य में पूरी गंभीरता के साथ करने के निर्देश दिए गए हैं।
जल गंगा संवर्धन अभियान: महापौर-आयुक्त सहित जनप्रतिनिधियों ने खुद संभाली सफाई की कमान, नदी सफाई बनी जन आंदोलन












Leave a Reply