एपस्टीन फाइल्स पर सियासी घमासान: महिला कांग्रेस ने सरकार को घेरा, केंद्रीय मंत्री को हटाने की मांग

जनमत हिन्दी। वैश्विक स्तर पर चर्चा में आई एपस्टीन फाइल्स को लेकर शुक्रवार को कटनी जिला महिला कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान काफी संख्या में महिलाओं कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचकर केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राष्ट्रपति के नाम डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी वर्मा के नेतृत्व में किए गए विरोध प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए गए। विरोध प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी वर्मा ने कहा कि एपस्टीन फाइल्स लाखों दस्तावेजों, वीडियो और ईमेल का संग्रह हैं, जिनमें दुनिया के कई प्रभावशाली लोगों से जुड़े खुलासे सामने आए हैं। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अमेरिकी फाइनेंसर और दोषी यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन से जुड़ी फाइलों में भारत के केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी का नाम सामने आना चिंताजनक है। महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि इससे अंतरर्राष्ट्रीय स्तर पर देश की छवि प्रभावित होती है। महिला कांग्रेस ने सवाल उठाया कि महिला सुरक्षा की बात करने वाली सरकार में ऐसे आरोपों से जुड़े व्यक्ति का मंत्री पद पर बने रहना उचित नहीं है। ज्ञापन के माध्यम से महिला कांग्रेस ने मांग की कि केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी को तत्काल पद से हटाया जाए, मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। सत्ता के महत्वपूर्ण पदों पर बैठे लोगों की शुचिता सुनिश्चित की जाए। इस अवसर पर कांग्रेस नेत्री शशि यादव, अहमद कुरैशी, सुमन रजक, मुमताज बानो, गीता निषाद, अदिती वर्मा सहित काफी संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं। साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *