आदित्य जैन बने युवा सेवादल अध्यक्ष: प्रदेश से लेकर दिल्ली तक की मंजूरी, नियुक्ति पर लगी अंतिम मुहर

जनमत हिन्दी। जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष अमित शुक्ला, ग्रामीण अध्यक्ष सौरभ सिंह , जिला प्रभारी वीरेंद्र दुवेदी की अनुशंसा पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और सेवादल प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी भार्गव की सहमति के बाद प्रदेश सेवादल युवा अध्यक्ष गजानन तिवारी ने कटनी सेवादल का युवा अध्यक्ष पद के आदित्य जैन का नाम दिल्ली स्थित कांग्रेस कार्यालय भेजा था। जहां पर आदित्य जैन के नाम पर मोहर लगाई और आदित्य जैन को युवा अध्यक्ष नियुक्ति किया। आदित्य की नियुक्ति से युवाओं ने हर्ष व्यक्त किया है। नियुक्ति के बाद आदित्य जैन ने कहा युवा सेवादल मे युवाओं को जोड़कर संगठन को मजबूत बनाएंगे। कांग्रेस पार्टी की विचारधारा जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *