गांजा सहित दो युवक गिरफ्तार: कटनी के ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने की कार्रवाई, गांजा जब्त

जनमत हिन्दी। कटनी जिले के ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र के पिंडरई गांव मोड़ के पास से पुलिस ने मोटर साइकिल सवार दो युवकों को दो किलो 80 ग्राम गांजे के साथ पकड़ा है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने बताया कि पिंडरई गांव मोड़ के पास नहर के पास दो व्यक्ति मोटर साइकिल एक बैग रखकर जा रहे थे, इस बीच वे पुलिस को देखरकर घबरा गए और भागने की कोशिश करने लगे। जिस पर पुलिस ने घेरांबदी कर दोनों को रोका गया। युवकों के बैग की तलाशी लेने पर उसके अंदर से गांजा मिला है। गांजा करीब दो किलो 80 ग्राम है। पुलिस ने युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पकड़े गए युवक उमरियापान थाना क्षेत्र के नैगवां गांव निवासी संदीप कुमार कोरी और परमेश्वर उर्फ छोटू पटेल हैं। पुलिस ने युवकों की मोटर साइकिल भी जब्त कर ली है। कार्रवाई में ढीमरखेड़ा थाना प्रभारी अभिषेक चौबे, एएसआई जयपाल सिंह, संतोष विश्वकर्मा आरक्षक पंकज सिंह, आरक्षक डुमनदास, गंधर्व की भूमिका रही। पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया और स्लीमनाबाद एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *