ड्रिंक एंड ड्राइव: शराब पीकर वाहन चलाने पर 2105 चालकों का काटा चालान, वसूला दो करोड़ 10 लाख रुपए का जुर्माना

जनमत हिन्दी। जिले में पुलिस विभाग द्वारा अपराधिक वारदातों में की गई कार्रवाई, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर की गई मोटर व्हीकल की कार्रवाई सहित आदतन अपराधियों और लुटेरों, चोरों के खिलाफ की कार्रवाई का वार्षिक ब्यौरा प्रस्तुति किया है। इस ब्यौरे के अनुसार पुलिस विभाग ने ऑपरेशन शिकंजा के तहत 3929 प्रकरण दर्ज कर 4011 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से लगभग 1 करोड़ 58 लाख की मादक सामग्री जब्त की गई। ड्रिंक एंड ड्राइव करने  पर पुलिस ने 2105 चालान काट कर 2 करोड़ 10 लाख रूपए का जुर्माना वसूला है। कम्बिंग गश्त के दौरान 14 हजार 384 वारंटियों को पकड़ा गया  है। 18 हजार 57 संमंस तामील कराए गए हैं। ऑपरेशन मुस्कान के तहत 333 नाबालिग बालक-बलिकाओं की खोजबीन कर उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया है। ओव्हर लोडिगं, बिना सीट बेल्ट, ओवर स्पीड,  ब्लैक फिल्म,  बिना हेलमेट वाहन चलाने पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 25 हजार 818 चालान काटकर 1 करोड़ 89 लाख रूपए का जुर्माना वसूल किया गया है।  ऑनलाइन फ्राड की 571 शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए 101 बैंकों के लगभग तीन हजार खाते ब्लॉक कर 77 लाख 55 हजार की राशि फ्रीज की गई। फ्राड में संलिप्त 123 सायबर अपराधियों के मोबाइल सिमों को बंद कराया गया है। फर्जी सिम विक्रताओं के दो गिरोह और फर्जी बैंक एकाउंट बनाकर उपयोग करने वाले तीन गिरोहों को गिरफ्तार किया गया है। 50 लाख रूपए कीमत के 475 मोबाइलों की खोजबीन कर उनके मालिकों को वापस किया गया है।
हत्या, दहेज हत्या, प्रताडना, दुष्कर्म, छेड़छाड़ और पॉक्सो के 168 प्रकरणों में 231 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। डकैती के दो मामलों का खुलासा कर दो गिरोहों के 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।  8 लाख 62 हजार की संपत्ति बरामद की गई। लूट के पांच मामले में पांच गिरोहों का पर्दाफाश कर 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। चोरी के 140 प्रकरण में 256 चोरों को गिरफ्तार किया गया आरोपियों से सोने-चांदी जेवर, नगदी सहित लगभग 2 करोड़ लाख  रूपए की सामग्री बरामद की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *