जनमत हिन्दी। कटनी शहर में कराए जा रहे सीवरेज निर्माण कार्य और जगन्नाथ चौक से घंटाघर मार्ग पर चल रहे अतिक्रमण अभियान का शनिवार को नगर निगम उपायुक्त शैलेश गुप्ता द्वारा निरीक्षण किया गया। डीएफओ कार्यालय के सामने चल रहे सीवरेज कार्य निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्य की प्रगति, गुणवत्ता और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उपायुक्त ने कहा कि सीवरेज निर्माण के दौरान शहरवासियों को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हो। सुगम और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कार्यस्थल पर आवश्यक सुरक्षा उपायों, चेतावनी संकेतों और वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान यह भी कहा कि सभी कार्य निर्धारित मानकों और समय-सीमा के अंतर्गत पूरा किए जाएं। उन्होने कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाए। सीवरेज कार्य का निरीक्षण करने के बाद उपायुक्त जगन्नाथ चौक से घंटाघर मार्ग पर चल रहे अतिक्रमण अभियान के अंतर्गत कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए बचे चिन्हित निर्माणों को नियमानुसार हटाने के निर्देश दिए। अतिक्रमण प्रभारी मानेन्द्र सिंह ने बताया कि स्थल पर रिहायशी क्षेत्रों की चिन्हित अतिरिक्त संरचनाओं को हटाने के लिए संबंधित मकान मालिकों द्वारा स्वयं से हटाए जा रहे हैं। उपायुक्त ने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने, श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, कार्यस्थल की स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि नगर विकास और जनहित से जुड़े इन कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान उपयुक्त द्वारा अमीरगंज स्थित गौशाला का निरीक्षण कर पर्याप्त साफ सफाई, मवेशियों के लिए पर्याप्त मात्रा में चारा-पानी की व्यवस्था के निर्देश प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी को दिए। नगर निगम प्रशासन द्वारा शहरवासियों से कहा गया है कि निर्माण कार्य के दौरान नगर निगम का सहयोग करें। निरीक्षण के दौरान कार्यपालन यंत्री सुधीर मिश्रा, अतिक्रमण प्रभारी मानेंद्र सिंह, प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
निर्माण के दौरान लगाएं चेतावनी संकेत: सुरक्षा का रखें ध्यान, बनाए वैकल्पिक व्यवस्था












Leave a Reply