कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन: चुनाव आयोग पर लगाया भाजपा का एजेंट होने का आरोप, फूंका पुतला

जनमत हिन्दी। कटनी शहर के कचहरी चौराहे युवा कांग्रेस ने उग्र प्रदर्शन करते हुए चुनाव आयोग का पुतला फूंका। चुनाव आयोग के पुतले को जलाने से रोकने के लिए पुलिस फायर ब्रिगेड से पानी की बौछार कराई, बावजूद इसके कांग्रेसियों ने पुतला फूंक प्रदर्शन को सफल बना लिया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र की हत्या पर कर रही है। चुनाव आयोग भाजपा का एजेंट बनकर कार्य कर रहा है। भारतीय जनता पार्टी की मौजूदा सरकार संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर लोकतंत्र की हत्या कर रही है, उससे देश और देश की जनता दोनों का नुकसान हो रहा है। वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री मीनाक्षी नटराजन का नामांकन जानबूझकर रद्द कराया गया है। भाजपा ने यह साबित कर दिया है कि वह देश से लोकतांत्रिक व्यवस्था को पूरी तरह समाप्त करना चाहती है। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीण कांग्रेस जिला अध्यक्ष सौरभ सिंह, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित शुक्ला, युवा कांग्रेस अध्यक्ष इजरायल, कांग्रेस नेत्री सौम्या रांधेलिया, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष शुभम मिश्रा, अजय खटिक, मुड़वारा सचिन गर्ग, शशांक गुप्ता सहित काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *