जनमत हिन्दी। संस्कृत भारती मध्य क्षेत्रम द्वारा क्षेत्र प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन आधारकाप स्थित कटनी डिग्री कॉलेज में शुक्रवार को किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत के उपाध्यक्ष व जिला शिक्षा समिति के अध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के प्रारंभ में मंचासीन अतिथियों ने वीणावादिनी मां सरस्वती के तैलचित्र पर मार्ल्यापण करते हुए दीप प्रज्जवलन किया। इसके बाद आयोजन समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने मंचासीन अतिथियों का पुष्पहारों से स्वागत किया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा ने कहा कि संस्कृत केवल एक भाषा नहीं, बल्कि भारतीय ज्ञान, संस्कृति और सभ्यता की अमूल्य धरोहर है। हम सभी का दायित्व है कि इस गौरवशाली विरासत को आने वाली पीढिय़ों तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में सम्मिलित होकर संस्कृत भाषा के संरक्षण, संवर्धन और जन-जन तक इसके प्रचार-प्रसार के लिए किए जा रहे प्रयासों को निकट से जानने का अवसर मिला। इस सफल आयोजन के लिए संस्कृत भारती परिवार और सभी आयोजकों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने यह भी कहा कि संस्कृत के प्रति युवाओं का बढ़ता उत्साह निश्चित रूप से भारत की सांस्कृतिक चेतना को और अधिक सशक्त करेगा। इस प्रशिक्षण वर्ग में काफी संख्या में आयोजन समिति के पदाधिकारी, सदस्य और गणमान्य नागरिकों सहित अन्य लोगों की उपस्थिति रही।
भारतीय सभ्यता का मूल आधार है संस्कृत: प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए जिला पंचायत उपाध्यक्ष































































































Leave a Reply