जनमत हिन्दी। कटनी शहर में व्याप्त भीषण पेयजल संकट और नगर निगम प्रशासन की उदासीनता के विरोध में गुरूवार को जिला कांग्रेस सेवादल शहर अध्यक्ष मंगल सिंह के नेतृत्व में मिशन चौक से नगर निगम कार्यालय तक विशाल जनआक्रोश रैली निकालकर नगर निगम का घेराव किया गया। इस दौरान काफी संख्या में महिलाओं, युवाओं सहित आम नागरिकों ने शामिल होकर पेयजल समस्या के निराकरण की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि शहर के अनेक वार्डों में कई दिनों से नियमित जलापूर्ति नहीं हो रही है। भीषण गर्मी के बीच नागरिक बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं, जबकि नगर निगम प्रशासन समस्या के समाधान के प्रति गंभीर दिखाई नहीं दे रहा है। जनता को पेयजल के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है और कई क्षेत्रों में लोगों को निजी साधनों से पानी की व्यवस्था करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष अमित शुक्ला ने कहा कि नगर निगम की लापरवाही के कारण शहर की जनता भारी परेशानियों का सामना कर रही है। शीघ्र ही जल संकट का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो कांग्रेस पार्टी जनता के साथ मिलकर और उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रजनी वर्मा ने कहा कि सबसे अधिक परेशानी महिलाओं को उठानी पड़ रही है। घरों में पानी की कमी के कारण दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी समस्या के प्रति संवेदनशील नहीं हैं। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष एड अमित शुक्ला, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी वर्मा, सेवादल अध्यक्ष मंगल सिंह, आईं टी सेल अध्यक्ष सुरेन्द्र राणा, शशी यादव, सुमन रजक, अर्चना दुबे, अदिता वर्मा, लता खरे, कल्पना, अजय जसवानी, जितेंद्र गुप्ता, जालिम यादव, श्याम यादव, नारायण निषाद, विजय मंगल चौधरी, अजय खटीक, शशांक गुप्ता, रमेश अहिरवार, बृजेश कुमार मौर्य, उदय भारत सिंह गोंड, दिलदार खान, अमर कुमार कोल, अमित सिंह बघेल, इमरान खान, जगदीश श्रीवास्तव, अर्जुन सिंह, सत्यम यादव, सोनू चौहान, रुद्र निगम, विजय कुमार, सुदीप सिंह, राहुल सिंह, अख्तर खान, मनीष केवट, वीरेंद्र चौधरी, मुहम्मद इम्तियाज, एकलव्य, सुनील चौधरी, सोनीलाल बर्मन,हर्षित मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एवं पानी की समस्या से जूझ रही आम जनता उपस्थित रही। कांग्रेस नेताओं ने निगम प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि शहरवासियों को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध नहीं कराया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
पेयजल समस्या पर कांग्रेस का प्रदर्शन: निकाली जनाक्रोश यात्रा, किया नगर निगम का घेराव


































































































Leave a Reply