जनता के विश्वास की जीत: विधायक संजय पाठक ने कहा- सशक्त संगठनात्मक क्षमता, अथक परिश्रम का प्रतिफल है यह जीत

जनमत हिन्दी। बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को मिली प्रचंड और ऐतिहासिक विजय पर कटनी जिले के विजयराघवगढ़ विधायक संजय पाठक ने अपने निवास पर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक, युवा नेता यश पाठक और अन्य जनप्रतिनिधियों-कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा की पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों में जीत पर जश्न मनाया। उन्होंने ढोल नगाड़े की थाप के बीच कार्यकर्ताओं और आमजन को मिठाई लड्डू खिलाते व बांटकर खुशी जताई और एक दूसरे का मुंह मीठा करवाया।  इस अवसर विधायक संजय पाठक ने कहा कि पश्चिम बंगाल, असम,  पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी को मिले ऐतिहासिक, अभूतपूर्व, प्रचंड जनादेश के लिए देवतुल्य जनता-जनार्दन, समर्पित कार्यकर्ताओं और तीनों प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। उन्होने कहा कि यह विजय सिर्फ एक राजनीतिक सफलता नहीं, बल्कि जनता के विश्वास, आशाओं और आकांक्षाओं की सशक्त अभिव्यक्ति है। जनता ने तुष्टिकरण और नकारात्मक राजनीति को नकारते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व, विकसित भारत के संकल्प पर अपना अटूट विश्वास व्यक्त किया है। गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के कुशल नेतृत्व, सशक्त संगठनात्मक क्षमता, अथक परिश्रम का प्रतिफल है। अरब की खाड़ी से लेकर बंगाल की खाड़ी तक भाजपा सरकारे हैं आज देश के 78 प्रतिशत भाग में भाजपा की सरकारें हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *