सनातन खत्म करने वाले बयान पर बवाल: भाजपा विधायक संजय पाठक ने एसपी को लिखा पत्र, एफआईआर की मांग

जनमत हिन्दी। भाजपा विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने तमिलनाडु में विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म पर दिए बयान को लेकर कड़ी आपत्ति जताई है। कटनी जिले की विजयराघवगढ़ विधानसभा से भाजपा विधायक संजय पाठक ने एसपी को पत्र लिखकर उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और कानूनी कार्रवाई की मांग की है।13 मई 2026 को लिखे गए पत्र में संजय पाठक ने कहा कि उदयनिधि स्टालिन के बयान से करोड़ों हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। इससे समाज में रोष व असंतोष की स्थिति बनी है। इस तरह के बयान देश की सामाजिक शांति, एकता और अखंडता के लिए नुकसानदायक हैं। दरअसल उदयनिधि ने विधानसभा में सनातन धर्म को खत्म करने की बात कही थी।बीएनएस की धाराओं में कार्रवाई की मांगभाजपा विधायक संजय पाठक ने अपने पत्र में मांग की है कि उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाए। उन्होंने पुलिस से उनके सार्वजनिक भाषण, वीडियो और सोशल मीडिया पोस्ट की जांच कर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की अपील की है।साथ ही भविष्य में किसी भी धर्म, संप्रदाय या समुदाय के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग भी उठाई है। विधायक संजय पाठक ने उदयनिधि पर बीएनएस की धाराओं में केस दर्ज करने की मांग की है। उदयनिधि स्टालिन ने 12 मई 2026 को तमिलनाडु विधानसभा में बोलते हुए कहा था कि “सनातन धर्म, जो लोगों को बांटता है, उसे निश्चित रूप से समाप्त किया जाना चाहिए।” यह बयान विधानसभा के पहले सत्र के दौरान सामने आया, जिसके बाद राजनीतिक विवाद तेज हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *