जनमत हिन्दी। नीट परीक्षा में कथित धांधली और पेपर लीक के विरोध और केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफा की मांग को लेकर कटनी में सैकड़ों छात्र-छात्रों ने फॉरेस्टर प्लेग्राउंड में एकत्रित होने के बाद शहर के मुख्य मार्गों से रैली निकाली। सैकड़ों छात्रों की रैली फॉरेस्टर प्लेग्र्राउंड से कचहरी चौराहा, सुभाष चौक झंडाबाजार, आजाद चौक, मिशन चौक, अहिंसा तिराहा होते हुए दोबारा फॉरेस्टर प्लेग्राउंड पहुंची। रैली के दौरान केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफा दिए जाने की जानकारी मिलने पर रैली में शामिल लोगों ने जमकर जश्न मनाया। आतिशबाजी और पटाखे जलाकर छात्रों ने अपनी जीत मनाई। फॉरेस्टर ग्राउंड में छात्रों ने जश्न मनाया और छात्र एकता जिंदाबाद युवा एकता जिंदाबाद के नारे लगाए गए, साथी मिठाई बात कर और पटाखे फोड़ कर जश्न मनाया। इसे छात्रों ने युवाओं की जीत बताया। प्रदर्शनकारी छात्रों ने स्पष्ट किया कि जब तक कथित घोटाले के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं होगी और उन्हें न्याय नहीं मिलेगा, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा।उन्होंने सरकार के समक्ष अपनी प्रमुख मांगें रखीं। छात्रों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने में विफल रहने की जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल इस्तीफा देने की मांग की। उन्होंने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की भी मांग की। छात्रों ने 20 जुलाई को दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने छात्रों की पिटाई करने वाले दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की भी मांग की। प्रदर्शनकारियों ने छतरपुर में चिता आंदोलन को पुलिस बल द्वारा कुचले जाने की निंदा की।छात्रों ने कहा कि जल, जंगल, जमीन के लिए लड़ रहे आदिवासियों के आंदोलन का दमन निंदनीय है और उन्हें तत्काल न्याय मिलना चाहिए। छात्रों के रैली प्रदर्शन में सुरक्षा बनाए रखने के मद्देनजर काफी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। जिले के अधिकांश थानों के थाना प्रभारियों को भी तैनात किया गया था। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए फॉरेस्टर ग्राउंड सहित मार्च के निर्धारित मार्गों पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।.छात्र-छात्राओं की रैली और विरोध प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई के छात्रों ने समर्थन दिया और रैली में शामिल हुए। साथ ही कांग्रेस नेता भी रैली में शामिल हुए। रैली के दौरान काफी संख्या में छात्र-छात्राओं की मौजूदगी रही। सुरक्षा के मद्देनजर रैली मार्ग पर काफी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था, हालांकि रैली के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति नहीं बनी।
कटनी में छात्रों का ऐतिहासिक मार्च: शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और दोषियों पर कार्रवाई की उठी मांग, युवा एकता जिंदाबाद के लगे नारे


































































































Leave a Reply