विधायक संजय पाठक का उदयनिधि को संदेश: कहा- “सनातन बांटता नहीं, जीवन का मार्ग दिखाता है”, भेजी रामायण और श्रीमदभागवत गीता

जनमत हिन्दी। कटनी जिले विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक संजय पाठक ने अपने वादे के अनुसार सनातन को समझने के लिए तमिलनाडु के डीएमके नेता उदय निधि स्टालिन को ‘रामायणÓ और श्रीमद भागवत गीताÓ भेजी है । बतादें कि सनातन धर्म के खिलाफ आपत्ति जनक टिप्पणी करने पर विधायक संजय पाठक द्वारा शिकायती पत्र लिखा गया था जिसे नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक, ब्राह्मण समाज अध्यक्ष राजू शर्मा सहित अन्य जागरूक नागरिकों द्वारा पुलिस अधीक्षक को सौंपा था जिसमें तमिलनाडु के डीएमके नेता पूर्व मुख्यमंत्री के पुत्र और विधायक उदयनिधि स्टालिन द्वारा 12 मई को अपने बयान में एक बार फिर सनातन धर्म को खत्म करने की मांग करने पर और उनके द्वारा पूर्व में सनातन धर्म की तुलना डेंगू मलेरिया सहित अन्य संक्रामक बीमारी से करने पर आपत्ति जताते हुए विधायक संजय पाठक द्वारा उदयनिधि स्टालिन के दावे कि  ‘सनातन धर्म लोगों को बांटता है Ó वक्तव्य को अत्यंत आपत्तिजनक, भड़काऊ और असंवैधानिक बतातें हुए पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग की थी इसी के साथ विधायक संजय पाठक द्वारा उदयनिधि स्टालिन को सनातन धर्म को समझने के लिए रामायण श्रीमद्भागवत भेंट करने लिए कहा था। इसी क्रम में विधायक संजय पाठक द्वारा ऑनलाइन स्टोर के माध्यम से  रामायण और श्रीमद्भागवत गीता की एक-एक प्रति उदय निधि स्टालिन के निवास पर भेज दी है। विधायक संजय पाठक ने उदय निधि स्टालिन को पत्र के माध्यम से अपने संदेश में लिखा कि सनातन धर्म केवल पूजा-पाठ पद्धति नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक वैज्ञानिक और दार्शनिक पद्धति है। आप को भेजी दोनों पुस्तक सिर्फ सामान्य पुस्तकें नहीं हैं, बल्कि ये सनातन धर्म के पवित्र महाग्रंथ और साक्षात् ज्ञान का स्वरूप हैं। इनमें संपूर्ण मानव जीवन, धर्म, कर्तव्य और मोक्ष का दर्शन समाहित है। इनमें हिन्दू धार्मिक परम्पराओं और नैतिक शिक्षाओं का ज्ञान भी शामिल है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *