जनमत हिन्दी। जिले के बड़वारा मुख्यालय में युवा कांग्रेस का 17 दिवसीय किसान न्याय सत्याग्रह शनिवार को समाप्त हो गया। आंदोलन के अंतिम दिन पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन को सौंपा। इस दौरान कांग्रेस के कई नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता बड़वारा में एकत्र हुए और केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की। सत्याग्रह के समापन पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव दिव्यांशु अंशु मिश्रा ने कहा कि यह सरकार किसान और युवा विरोधी है, जो युवाओं के भविष्य और किसानों के हक के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने संकल्प लिया कि युवा कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमीनी स्तर पर लड़ाई जारी रखेगी। इस अवसर पर ग्रामीण कांग्रेस जिला अध्यक्ष के अध्यक्ष सौरभ सिंह और पूर्व विधायक बसंत सिंह ने भी सभा को संबोधित किया। उन्होंने आंदोलन को अपना पूर्ण समर्थन दिया। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मोहम्मद इसराइल ने केंद्र सरकार की विदेश व्यापार नीतियों पर सवाल उठाए।
सत्याग्रह के समापन पर गरजी कांग्रेस: सरकार की गलत नीतियों से बढ़ रही बेरोजगारी और महंगाई, कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर बोला हमला































































































Leave a Reply