जनमत हिन्दी। कटनी कांग्रेस के ग्रामीण कांग्रेस जिला अध्यक्ष और पूर्व विधाायक सौरभ सिंह ने ब्लाक अध्यक्षों की बैठक लेकर आगामी चुनाव को ध्यान में रखते हुए समीक्षा करते की है। ग्रामीण कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने जमीनी स्तर पर पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने के लिए कहा। उन्होने आगामी चुनाव को लेकर रणनीति तैयार कर मौजूदा स्थिति पर विस्तार से चर्चा की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष और पूर्व विधायक सौरभ सिंह, जिला कांग्रेस प्रभारी मनु मिश्रा की मौजूदगी में आयोजित इस बैठक में जिले के सभी ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष मौजूद रहे। बैठक के दौरान ग्रामीण कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने आगामी नगरीय निकाय, पंचायत चुनाव को लेकर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्षों से वन टू वन चर्चा करते हुए पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने की बात करते हुए पार्टी में युवाओं को जोड़ते हुए पार्टी की रीति नीति से अवगत कराने की बात कही। वहीं इस मौके पर कांग्रेस जिला प्रभारी मनु मिश्रा ने कहा संगठन की शक्ति से किसी भी चुनाव को जीता जा सकता है, जिसके लिए पार्टी को जमीनी स्तर और अधिक मजबूत करने के प्रयास करने होंगे। जमीनी स्तर पर जब पार्टी का संगठन मजबूत होगा तभी तब ही कोई चुनौती से निपटा जा सकता है। उन्होंने कहा कि आज आम नागरिक भाजपा जनविरोधी नीतियों से त्रस्त हो गया है और कांग्रेस के प्रति आशा भरी निगाहों से देख रहा है। ऐसे में पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने का जिम्मा प्रत्येक कार्यकर्ताओं का है। बैठक के दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों ने जिले की मुड़वारा,बड़वारा, विजयराघवगढ़ और बहोरीबंद विधानसभा क्षेत्र की स्थिति पर चर्चा करते हुए आगामी चुनाव की रणनीति पर विचार विमर्श किया। इस अवसर पर जिला प्रभारी मनु मिश्रा, पूर्व विधायक बसंत सिंह, विधानसभा प्रभारी दुर्गेश पटेल, ओंकार सिंह, राजेश चौबे, मयंक त्रिपाठी, ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र सैनी, संतोष पटेल, नदीम महमद, चिंतामन तिवारी, आनंद मिश्रा, विकास निगम, रमाकांत दुबे, रवींद्र सिंह छोटू, सुशील जैसवाल, शरद द्विवेदी, मोहित शर्मा, विधानसभा प्रत्याशी नीरज सिंह बघेल, रानू कुंदरहा जितेंद्र सिंह, समर सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कांग्रेस को मजबूत करने का संकल्प: ब्लॉक अध्यक्षों को मिला संगठन मजबूती का मंत्र, चुनावी रणनीति पर चर्चा































































































Leave a Reply