डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती स्मरण पखवाड़ा: कटनी में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन, राष्ट्रवाद का दिया संदेश

जनमत हिन्दी। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के 125वीं जयंती वर्ष के स्मरण पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित जिला कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन विवेकानंद सभागार में हुआ। सम्मेलन का शुभारंभ दीप प्रज्वलन भारत माता, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर और वंदे मातरम् गायन के साथ हुआ। सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक अस्मिता की रक्षा के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने मुखर्जी के प्रसिद्ध उद्घोष एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे का उल्लेख किया, विभाजन के समय पश्चिम बंगाल को भारत का अभिन्न अंग बनाए रखने, राष्ट्रीय अखंडता के लिए किए गए उनके संघर्ष को देश सदैव स्मरण करेगा उनका जीवन सिद्धांतों, साहस और राष्ट्रहित के प्रति अटूट समर्पण का उदाहरण है। उन्होंने डॉ मुखर्जी को प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता और राष्ट्रभक्त के लिए पथप्रदर्शक बताया।सांसद ने विधायक संजय सत्येंद्र पाठक की मांग पर माधवनगर में डॉ.मुखर्जी की स्मृति में एक हॉल बनाने के लिए सांसद कोटे से 25 लाख रुपए देने की घोषणा की । सांसद ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी डॉ मुखर्जी के विचारों और संकल्पों को साकार करने का कार्य कर रही है। उन्होंने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने को डॉ मुखर्जी के सपनों को साकार करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया। सम्मेलन के प्रस्तावना संबोधन में जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रहित और राष्ट्रवाद को समर्पित जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि डॉ मुखर्जी ने शिक्षा, राष्ट्रीय एकता और समाज के सभी वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। विधायक संजय पाठक ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पद चिन्हों पर चल कर हीं भाजपा दो सांसद से देश और दुनिया की सबसे बड़े कार्यकर्ताओं वाली पार्टी बनी है। बंगाल में भाजपा की सरकार बनना डॉ मुखर्जी को सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे डॉ मुखर्जी के राष्ट्रसेवा, संगठन और समर्पण के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करने पर जोर दिया।जिला संगठन प्रभारी सुजीत जैन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता डॉ मुखर्जी के राष्ट्र प्रथम, संगठन सर्वोपरि और जनसेवा के सिद्धांतों से प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्रहित में निरंतर कार्य कर रहा है। उनके विचार आज भी हम सभी के लिए मार्गदर्शक हैं और राष्ट्र निर्माण के हमारे संकल्प को लगातार सशक्त करते हैं। सम्मेलन का संचालन जिला महामंत्री मनीषदेव मिश्रा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *