महापौर ने दी विकास की सौगात: 1.91 करोड़ की लागत से होंगे विकास कार्य, विवेकानंद वार्ड की बदलेगी तस्वीर

जनमत हिन्दी। कटनी शहर के विवेकानंद वार्ड को सोमवार को विकास की एक और महत्वपूर्ण सौगात मिली जब क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर सड़क, सुदृढ़ जल निकासी व्यवस्था, सुरक्षित विद्युत सुविधाएं और धार्मिक स्थल पर आवश्यक आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर पालिक निगम कटनी द्वारा 1 करोड़ 91 लाख रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी, भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक टंडन सोनी, क्षेत्रीय पार्षद, एमआईसी सदस्य सुरेंद्र गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चार, विधि-विधान के साथ संपन्न किया गया। इस अवसर पर महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के नेतृत्व तथा क्षेत्र के सांसद विष्णुदत्त शर्मा के मार्गदर्शन में प्रदेश और नगर में लगातार जनहितैषी विकास कार्य और कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। नगर पालिक निगम कटनी भी इसी संकल्प के साथ प्रत्येक वार्ड में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार कर नागरिकों को बेहतर सड़क, नाली, विद्युत एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि नगर का समग्र एवं संतुलित विकास ही नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा प्रत्येक वार्ड को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य निरंतर जारी रहेगा। भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक टंडन सोनी ने अपने संबोधन में कहा कि “भाजपा है तो विकास है।” उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के कारण विकास कार्यों को नई गति मिली है, जिसका लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंच रहा है। उन्होंने नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए प्रत्येक व्यक्ति से एक पेड़ माँ के नाम लगाने तथा उसके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वच्छ, हरित एवं विकसित कटनी के निर्माण में जनभागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है भूमिपूजन कार्यक्रम के अंतर्गत खेरमाई मंदिर में पेवर ब्लॉक एवं आवश्यक मरम्मत कार्य लगभग 24 लाख रुपये, 24 नवीन विद्युत पोल स्थापना कार्य पर 21 लाख रुपये तथा अधोसंरचना मद अंतर्गत लखेरा गुप्ता साइकिल से लखेरा चर्च तक सड़क डामरीकरण कार्य पर 72 लाख रुपये एवं लगभग 75 लाख रुपये की लागत से नाला निर्माण कार्य किए जाएँगे।इन कार्यों के पूर्ण होने पर क्षेत्रवासियों को बेहतर आवागमन, सुगम जल निकासी, सुरक्षित विद्युत व्यवस्था एवं धार्मिक स्थल पर बेहतर सुविधाओं का लाभ प्राप्त होगा। इस दौरान मेयर इन काउंसिल सदस्य सर्वश्री डॉ. रमेश सोनी, सुभाष “शिब्बू” साहू, उमेंद्र अहिरवार, बीना बैनर्जी, पार्षद सीमा श्रीवास्तव, सुनीता कमलेश चौधरी, पूर्व पार्षद रचना गुप्ता, मंडल अध्यक्ष कौशलेंद्र मिश्रा,प्रदीप साहू, संजू जीवन चौधरी, रवि खरे, आशीष मिश्रा सहित काफी संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे। अंत में क्षेत्रीय पार्षद और एमआईसी सदस्य श्री सुरेंद्र गुप्ता ने सभी अतिथियों, क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विवेकानंद वार्ड के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नागरिकों की आवश्यकताओं और सुझावों के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है, जिससे क्षेत्र की आधारभूत सुविधाएं और अधिक सुदृढ़ हों। उन्होंने विश्वास दिलाया कि भविष्य में भी वार्ड के सर्वांगीण विकास, जनहित के कार्य इसी प्रकार लगातार जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *