जनमत हिन्दी। युवा कांग्रेस का बड़वारा विधानसभा मुख्यालय में किसान न्याय सत्याग्रह आंदोलन बुधवार को जारी रहा। बुधवार को विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस ग्रामीण जिला अध्यक्ष और पूर्व विधायक सौरभ सिंह ने भी शामिल हुए। इस दौरान काफी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।कांग्रेस जिला ग्रामीण अध्यक्ष सौरभ सिंह ने बताया यह सत्याग्रह भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ किसानों के हितों की लड़ाई है। उन्होंने आरोप कि भाजपा सरकार की नीतियों के कारण किसान पूरे वर्ष संकट का सामना करते हैं। किसानों को बुवाई के समय खाद और बीज की कमी रही, जिससे किसानों को भटकना पड़ता है। यूरिया की आवश्यकता होने पर किसानों को लंबी कतारें लगाने को मजबूर होना पड़ता है। जब इन दिनों यूरिया की कोई आवश्यकता नहीं है तो सरकार रैक जिले में भेज रही है। उन्होंने यह भी कहा कि इन दिनों गेहूं खरीदी का दौर चल रहा है ऐसे में किसानों की उपज की खरीदी समय पर नहीं हो रही, पोर्टल में गड़बड़ी से किसान परेशान हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार किसान विरोधी यूएस टेड् डील होने तक इस तरह के सत्याग्रह आंदोलन जिले में जारी रहेंगे। वहीं इस मौके पर कांग्रेस के अन्य नेताओं ने संबोधित करते हुए एक स्वर में कहा कि सरकार की संवेदनहीन नीतियों से किसान चिंतित हैं और अपने आपको ठगा हुआ महसूस कर रहा है।गेहूं खरीदी में संकट का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार की नीति ने किसानों के सामने गंभीर समस्या खड़ी कर दी है। किसान सत्याग्रह आंदोलन के दौरन जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद इजरायल, रंजीत सिंह, लल्लन सिंह, संदीप सिंह , जनपद सदस्य सुनील सिंह, श्रीराम पटेल, सचिन गर्ग, माधव तिवारी, कमलेश पांडे, राघवेन्द्र सिंह, अंशुल राजपूत, सियाराम देवरी सहित काफी संख्या में किसानों के अलावा कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।
खाद-बीज संकट पर गरजी कांग्रेस: किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का बड़ा आंदोलन, भाजपा नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन































































































Leave a Reply