गांव-गांव पहुंची कांग्रेस: संगठन को नई ताकत देने मैदान में उतरे ग्रामीण अध्यक्ष सौरभ सिंह, लगातार बढ़ रहा जनाधार

जनमत हिन्दी। कटनी कांग्रेस का ग्रामीण क्षेत्रों में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से लगातार बैठकों का दौर जारी है। कांग्रेस की विचारधारा से प्रभावित लोगों को पार्टी से जोड़ते हुए संगठन सृजन को लेकर विभिन्न ग्रामों का दौरा किया जा रहा है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व विधायक सौरभ सिंह ने विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत विभिन्न ग्रामों का दौरा कर ग्रामीण क्षेत्रों में संगठन सृजन के तहत ब्लाक, मंडलम और ग्राम समितियों के गठन को लेकर पार्टी के पदाधिकारियों, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया। इस दौरान पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष गणेशराव, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रवींद्र सिंह छोटू, शिवकुमार पटेल, जितेन्द्र सिंह,रत्नेश सिंह,रैवा प्रसाद,राजा बाबू, जगदीश पटेल, वंश गोपाल पटेल सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ताओ के अलावा काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *