कटनी में बढ़ेगी पुलिस की विजिबिलिटी: अपराध समीक्षा बैठक में बोले एसपी- नशा, महिला अपराध और फरार बदमाशों पर कसें शिकंजा

जनमत हिन्दी। कटनी पुलिस कंट्रोल रूम में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा जिले के थाना व चौकी प्रभारियों की अपराध समीक्षा बैठक ली गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक द्वारा सर्वप्रथम माह जनवरी से अभी तक के अपराधों का त्रिवर्षीय तुलनात्मक समीक्षा कर सभी अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सहित थाना,चौकी प्रभारियों निर्देश दिए गए हैं कि लापता हुए नाबालिक बच्चों को प्राथमिकता देते हुए जल्द से जल्द सकुशल दस्तयाब कर परिजनों को सौंपे, महिला और बच्चों के विरुद्ध घटित अपराधों को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों पर कठोर कार्रवाई करें, सीसीटीएनएस, ई-साक्ष्य ऐप और आईसीजेएस का अधिकतम प्रयोग सुनिश्चित करने, अधिक से अधिक स्थायी और गिरफ्तारी वारंटो की तामिली कराने, सभी थाना, चौकी क्षेत्रों मे पुलिस की विजिबिलिटी बढ़ाने, सामुदायिक पुलिसिंग करने, पुराने मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी करने, आवश्यक हो तो इनाम राशि बढ़ाने के लिए प्रतिवेदन तैयार करने, असामाजिक एवं आपराधिक तत्वों को पूर्व से चिन्हित कर उनपर वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें प्रतिबंधित करें तथा जमानत पर रिहा अपराधियों पर सतत निगरानी रखी जाए। मर्ग प्रकरणों का शीघ्र निराकरण हो, एवं एमएलसी, पीएम रिपोर्ट विलंब की स्थिति में वरिष्ठ स्तर से पत्राचार किया जाए। अवैध शराब एवं मादक पदार्थ के परिवहन, भण्डारण एवं विक्रय पर कठोर कार्यवाही हो। बैठक मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, सीएसपी नेहा पच्चीसिया, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय रत्नेश मिश्रा, एसडीओपी स्लीमनाबाद आकांक्षा चर्तुवेदी, एसडीओपी विजयराघवगढ़ धीरेन्द्र धार्वे, डीएसपी अजाक शिवा पाठक सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *