जनमत हिन्दी। एनकेजे थाना अंतर्गत क्षेत्र से पुलिस ने दो युवकों को गांजा सहित पकड़ा है। पुलिस ने युवकों से करीब 15 किलो 730 ग्राम गांजा जब्त किया है। जिसकी अनुमानित कीमत करीब एक लाख 59 हजार तीन सौ रूपए आंकी गई हैं। पुलिस ने बताया कि पेट्रोलिंग के दौरान डीजल सेड के पीछे पनहा तलाब के पास हिरवारा कच्ची रोड पर दो संदिग्ध युवकों को देखा गया। युवक एक-एक बैग लिए हुए थे। पुलिस को दोनों युवक भयभीत होकर भागने का प्रयास करने लगे। जिस पर पुलिस ने दो युवकों को घेराबंदी कर पकड़ लिया। पुलिस ने संदेह के आधार पर युवकों के बैगों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान दोनों बैगों के अंदर से गांजा मिला। पुलिस ने गांजा रखने के आरोप में दोनों युवकों गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपी एसएक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पकड़े गए आरोपी दमोह जिले के नोहटा थाना अंतर्गत भजिया गांव निवासी रणजीत पिता गुठलू सिंह और दमोह के ही हिन्होरिया थाना क्षेत्र के बिलाई बेली निवासी दीपक पिता उत्तम लोधी हैं। कार्रवाई में एनकेजे थाना प्रभारी एसआई रूपेन्द्र सिंह राजपूत, एसआई नरेश झारिया, एएसआई केवल उइके, प्रधान आरक्षक आरिफ हुसैल, आरक्षक विजय राणा, सुजीत रजक, ओम शिव तिवारी, साइबर सेल के अमित श्रीपाल, अजय शंकर साकेत, आरपीएफ के एएसआई महेश प्रसाद मिश्रा सहित आरक्षक ओम नारायण की भूमिका रही। पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष कुमार डेहरिया और डीएसपी रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में की गई है।
गांजा सहित दो युवक गिरफ्तार: दमोह के युवक कर रहे थे तस्करी, डेढ़ लाख से अधिक का गांजा जब्त































































































Leave a Reply