जनमत हिन्दी। शासकीय शिक्षक संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने प्रांताध्यक्ष राकेश दुबे के नेतृत्व में आयुक्त लोकशिक्षण अभिषेक सिंह से मुलाकात कर शिक्षक पात्रता परीक्षा, राज्य शिक्षा सेवा में नियुक्त नवीन शिक्षक संवर्ग के सेवा अवधि गणना उनके प्रथम नियुक्ति दिनांक से, उच्च पद प्रभार की प्रक्रिया में गति लाने, ट्रायबल के विद्यालयों का स्कूल शिक्षा विभाग में संविलियन, अनुकम्पा नियुक्ति के मामलों में नियमों का सरलीकरण सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की। वरिष्ठता की गणना ग्रेच्युटी, अर्जित अवकाश, पेंशन जैसे मामलों में 1 जुलाई 2018 से सेवा अवधि की गणना की जा रही है, जिससे हजारों शिक्षकों को गंभीर आर्थिक और प्रशासनिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी राजेश साहू, राजेंद्र गुप्ता और नितेश नागर ने मांग की है कि नवीन शिक्षक संवर्ग के शिक्षकों की सेवा अवधि की गणना उनकी प्रथम नियुक्ति तिथि से करते हुए वरिष्ठता का लाभ दिया। मांगों पर चर्चा करते हुए आयुक्त लोकशिक्षण अभिषेक सिंह ने कहा कि टेट शिक्षक पात्रता परीक्षा के मामले में विभाग पूरी तरह से शिक्षकों के साथ है और शिक्षक हित में हर सम्भव प्रयास किए जाएंगे।
आयुक्त से मिला शिक्षक संगठन: टीईटी के मुद्दे पर शिक्षकों के साथ है शिक्षा विभाग, शिक्षकों के हितों पर हुई चर्चा































































































Leave a Reply