पुलिस की स्मार्ट पुलिसिंग: जीपीएस तकनीक से चोरी का ट्रक बरामद, बदमाशों की तलाश जारी

जनमत हिन्दी। कटनी कुठला थाना क्षेत्र से चोरी किए गए ट्रक को पुलिस ने जीपीएस सिस्टम के माध्यम से लोकेशन ट्रेस को उसे बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने बताया कि कुठला थाना क्षेत्र के पुरैनी निवासी यश पिता कुंज बिहारी नामदेव ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वह टाटा मिनी ट्रक मोबाइल क्रेन में हेल्पर का काम करता है। आई जुलाई की रात में चालक प्रकाश साहू के साथ ट्रक को एचपी पेट्रोल पम्प के सामने पुरैनी रोड किनारे खड़ा किया था अज्ञात व्यक्ति द्वारा रात्रि में चोरी कर लिया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस टीम गठित कर ट्रक की तलाश शुरू की गई। पुलिस टीम ने ट्रक में लगे जीपीएस सिस्टम से ट्रक की लोकेशन ट्रेस करते हुए जबलपुर जिले के ग्राम बड़खेरा बिहला मोड़ कच्चा मार्ग पर पुलिस टीम द्वारा चोरी गए ट्रक को बरामद कर लिया है। वाहन की पहचान वाहन स्वामी द्वारा कर दी गई है। पुलिस टीम ट्रक चोरी करने वाले आरोपी की तलाश की जा रही है। फिलहाल ट्रक चोरी करने वाले बदमाश के संबंध में कोई सुराग नहीं मिला है।कार्रवाई में कुठला थाना प्रभारी अखलेश दाहिया, विनोद सिंह, प्रधान आरक्षक अजीत मिश्रा, आरक्षक बुद्धू कुमार, राजू मार्को की भूमिका रही। पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य और नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में की गई है। पुलिस ने बताया कि पुलिस अधीक्षक द्वारा आपराधिक गतिविधियों में अंकुश लगाने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *