जनमत हिन्दी। कटनी जिले भर में संचालित सेफ क्लिक 2.0 साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत यातायात थाना प्रभारी अनूप सिंह द्वारा रजिस्ट्रार कार्यालय और नोटरी कार्यालय परिसर में जनजागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान यातायात थाना प्रभारी और पुलिस टीम ने अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकगण, कार्यालयीन कर्मचारियों, पक्षकारों तथा आम नागरिकों से संवाद कर साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में जानकारी दी गई। इस अवसर पर साइबर सुरक्षा संबंधी पंपलेट वितरित किए गए, जागरूकता स्टिकर लगाए गए और बैनरों के माध्यम से लोगों को साइबर अपराधों के प्रति सचेत किया गया। नागरिकों को बताया गया कि वर्तमान समय में साइबर अपराधी फर्जी लिंक, फर्जी कॉल, ओटीपी फ्रॉड, क्यूआर कोड स्कैम, सोशल मीडिया हैकिंग, डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन निवेश, पार्ट-टाइम जॉब, केवाईसी अपडेट, बिजली बिल, बैंक अधिकारी बनकर कॉल करने सहित अन्य ऑनलाइन माध्यमों से लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। ऐसे किसी भी प्रलोभन, दबाव या संदिग्ध संदेश पर विश्वास न करने और किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपना ओटीपी, बैंक खाता विवरण, एटीएम, डेबिट कार्ड नंबर, सीवीवी, यूपीआई पिन, पासवर्ड और अन्य गोपनीय जानकारी साझा नहीं करने की सलाह दी गई। अभियान के दौरान उपस्थित लोगों को यह भी बताया गया कि यदि किसी व्यक्ति के साथ साइबर ठगी की घटना होती है, तो वह तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें या पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।
सेफ क्लिक 2.0 अभियान: रजिस्ट्रार कार्यालय में पुलिस ने सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर, पुलिस ने दिया साइबर सुरक्षा के संदेश



































































































Leave a Reply