जनसेवा और सुरक्षा सर्वोपरि: एसपी ने नव आरक्षकों को दिए नियुक्ति पत्र, बताया कर्तव्य

जनमत हिन्दी। कटनी पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा  के द्वारा बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में नव नियुक्त 41 नव आरक्षकों को औपचारिक रूप से नियुक्ति आदेश दिए गए। नियुक्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद अभ्यर्थियों में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। उन्होंने सभी नव आरक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि  आरक्षक पद पुलिस संगठन की रीढ़ होता है। समाज में कानून व्यवस्था बनाए रखने, आमजन में सुरक्षा का भाव स्थापित करने और अपराधों पर नियंत्रण के लिए आरक्षक की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा आयोजित आरक्षक भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई। भर्ती प्रक्रिया में लिखित परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन, शारीरिक दक्षता परीक्षण, मेडिकल और चरित्र सत्यापन किया गया। शारीरिक दक्षता परीक्षण में 800 मीटर दौड़, लंबी कूद और गोला फेंक शामिल थे। मेडिकल बोर्ड द्वारा वीडियोग्राफी की मौजूदगी में चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। इसके बाद पात्र पाए गए अभ्यर्थियों को नियुक्ति प्रमाण पत्र दिए गए।  पुलिस परिवार में शामिल हुए सभी आरक्षकों को उनके सफल और उज्जल जीवन के लिए शुभकामनाएं दी गईं।उपरोक्त खबर कि आकर्षक प्रभावकारी बेहतरीन शानदार 10 हेडिंग बनाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *