जनमत हिन्दी। कटनी थाना कुठला पुलिस ने लूट की वारदात का सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लूटी गई नकदी और मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया है।
पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर संपत्ति संबंधी अपराधों में सख्त कार्रवाई के तहत यह सफलता मिली। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य तथा नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक अखलेश दाहिया के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार प्रार्थी नूर अहमद खान (63), निवासी चाका, ने 5 जून 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि रात करीब 8 बजे कटनी से घर लौटते समय निगम भट्ठा के सामने मैन रोड पुरैनी पर दो बाइक सवार युवकों ने उनकी मोटरसाइकिल रोक ली। आरोपियों ने मारपीट कर उन्हें सड़क किनारे गिरा दिया और उनकी शर्ट की जेब में रखे 15 हजार रुपये नकद तथा पोको कंपनी का मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए।
मामले में थाना कुठला में अपराध क्रमांक 470/26 धारा 309(6) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पारंपरिक और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर राहुल चौहान (31), निवासी इंद्रानगर और बबला उर्फ बबूल निषाद (40), निवासी मछरियान डेरा को 21 जून को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने अपराध स्वीकार कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों से लूटा गया मोबाइल फोन और नगदी बरामद कर ली है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक रवि शुक्ला, तीरथ तेकाम, प्रधान आरक्षक अजय यादव, रामेश्वर सिंह, आरक्षक विजय प्रजापति, दुर्गेश सिंह सहित थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस ने किया लूट का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और नकदी बरामद



































































































Leave a Reply