जुआ फड़ पर पुलिस ने मारा छापा: घेराबंदी कर सात आरोपियों को दबोचा, तास-पत्तों से लगा रहे हार जीत का दांव

जनमत हिन्दी। कटनी के माधवनगर थाना अंतर्गत ठरका डेम के पास से पुलिस ने तासपत्तों से हारजीत का दांव लगाते हुए सात जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि ठरका डेम के पास जुंगल में तासपत्तों से हारजीत का दांव लगा रहे हैं। जिसके बाद पुलिस टीम द्वारा दबिश दी गई और तासपत्तों से हारजीत का दांव लगा रहे सात जुआरियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों से नकदी, मोटर साइकिल सहित मोबाइल जब्त किए गए हैं। जब्त करीब 1 लाख 43 हजार रूपए बताई जा रही है। तासपत्ते से हारजीत का दांव लगाते हुए जिन्हें पकड़ा गया है उनमें एनकेजे थाना क्षेत्र के पिपरिया गांव निवासी सुनील चतुर्वेदी, माधवनगर थाना क्षेत्र निवासी राकेश निषाद, सिंघनपुरी निवासी पिंटू यादव, सिंघनपुरी निवासी शेश शाहिद, एनकेजे थाना क्षेत्र के सिमरा गांव निवासी राजेश कुशवाहा, देवरी हटाई निवासी रहीश, देवरी हटाई निवासी विजय राय सहित देवरी हटाई निवासी कमल नामदेव का नाम शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और फड़ से 8,400 रुप नगद, 52 ताश के पत्ते बरामद किए। इसके अलावा, जुआरियों के पास से 4 एंड्रॉयड व कीपैड मोबाइल जब्त किए गए हैं। जब्त किए गए मोबाइलों की अनुमानित कीमत 35 हजार रूपए आंकी गई है। मौके से पुलिस टीम ने दो मोटरसाइकिलें भी जब्त की हैं। माधवनगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कहीं भी अवैध गतिविधियों नहीं होने दी जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *