जनमत हिन्दी। कटनी जिले के पुलिस कंट्रोल रूम में पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान जनता की शिकायतों को सुना और निराकरण के निर्देश दिए। जनसनुवाई के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया, सीएसपी नेहा पच्चीसिया, डीएसपी हेडक्वार्टर रत्नेश मिश्रा, डीएसपी शिवा पाठक, एसडीओपी स्लीमनाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी, एसडीओपी विजयराघवगढ़ वीरेंद्र धार्वे भी उपस्थित रहे। साइबर संबंधी शिकायतों के प्राप्त होने पर फरियादियों को शासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करने और साइबर अपराधों से जागरूक रहने की हिदायत भी पुलिस अधीक्षक द्वारा फरियादियों को दी गई। जनसुनवाई में मुख्य रूप से पारिवारिक विवाद, आपसी विवाद, पैसों के लेन-देन से संबंधित मामले, पुलिस द्वारा सुनवाई नहीं होने की शिकायतें, भूमि, प्लॉट संबंधी धोखाधड़ी, महिला अपराध सहित पुलिस से जुड़ी समस्याएं सामने आईं। कुछ समस्याएं अन्य विभागों से संबंधित होने पर आवेदको को संबंधित विभाग में जाने की समझाइश भी दी गई। पुलिस अधीक्षक ने सभी आवेदकों को आश्वस्त किया कि पुलिस उनकी समस्याओं के निराकरण और सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है, प्रत्येक शिकायत पर निष्पक्ष और समय-सीमा में कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर सभी अधिकारियों द्वारा पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आवेदकों की समस्याओं को सुनकर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है पुलिस: कंट्रोल रूम में आयोजित जनसुनवाई में एसपी ने सुनी शिकायतें, निष्पक्ष निराकरण ही प्राथमिकता































































































Leave a Reply