जनमत हिन्दी। कटनी जिले में एक नाबालिग बालिका से दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी के मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि 9 जुलाई 2026 को पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि आरोपी जीतू झरिया ने उसका हाथ पकड़ा और रोका, जबकि दूसरे आरोपी विष्णु कुचबंदिया ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपियों ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए आरोपी विष्णु कुचबंदिया और जितेंद्र उर्फ जीतू झारिया हैं।
एक ने हाथ पकड़कर रोका, दूसरे ने किया दुष्कर्म: जान से मारने की धमकी भी दी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा






























































































Leave a Reply