गंगा दशमी पर छपरवाह घाट में श्रमदान: विधायक ने दिया जल संरक्षण का संदेश, आज जल बचाएंगे तभी कल सुरक्षित होगा

जनमत हिन्दी। नगर निगम द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत गंगा दशमी के पावन अवसर पर विधायक विजयराघवगढ़ संजय सत्येन्द्र पाठक के मुख्य आतिथ्य में सोमवार सुबह मंगलनगर स्थित छपरवाह नदी घाट पर श्रमदान और जल संरक्षण कार्यक्रम का का आयोजन किया गया।  कार्यक्रम में महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी, भाजपा अध्यक्ष दीपक टंडन सोनी, नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक, कलेक्टर आशीष तिवारी, पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा, वनमंडलाधिकारी गर्वित गंगवार, नगर निगम आयुक्त तपस्या परिहार, मेयर इन काउन्सिल सदस्य डॉ रमेश सोनी, सुभाष साहू, उमेन्द्र अहिरवार, पार्षद संतोष शुक्ला, शशिकांत तिवारी, ओमप्रकाश बल्ली सोनी, राजेश भास्कर, अवकाश जायसवाल, विनोद लाला भुट्टू, गोविंद चावला, लव साहू, श्रीमती शकुंतला सोनी, प्रभा गुप्ता, शीला सोनी, संजू जीवन चौधरी, भाजपा नेता मनीष दुबे, आशीष गुप्ता, पूर्व पार्षद राजकिशोर यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।  नदियों के अवतरण अैर उनके संरक्षण के प्रतीक गंगा दशमी के पर्व के इसी भाव को केंद्र में रखकर नगर निगम द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि विधायक संजय पाठक सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों,  नागरिकों की सहभागिता से छपरवाह नदी के घाट की सफाई, सौंदर्यीकरण के लिए सामूहिक श्रमदान कर जल बचाओ-अभियान को जनांदोलन का रूप देते हुए नदी, घाट के किनारे व्याप्त पूजन सामग्री, शिल्ट, अन्य अपशिष्ट को मानव श्रृंखला बनाकर तसला के माध्यम से पूजा सामग्री संग्रहण वाहन में एकत्रित कर जल स्त्रोंतो की स्वच्छता का अनुकरणीय संदेश दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य सिर्फ प्रतीकात्मक नहीं, बल्कि  भू-जल स्तर बढ़ाने और वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देना था। श्रमदान कार्यक्रम के बाद मुख्य अतिथि संजय पाठक सहित अन्य अतिथियोंा द्वारा जल स्त्रोत पूजन और दीपमाला सजाकर गंगा आरती करते हुए शहरवासियों के सुख समृ़िद्ध की कामना की गई। स्वच्छता और जल संरक्षण को समाज की सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए मुख्य अतिथि विधायक संजय पाठक ने कहा कि वर्तमान समय में जल स्रोतों का संरक्षण और पर्यावरण संवर्धन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने केंद्र और राज्य शासन द्वारा संचालित स्वच्छ भारत अभियान, जल गंगा संवर्धन अभियान के उद्देश्यों पर की जानकारी दी और जल संरक्षण के प्रति जागरूक और सहभागी बनने के लिए कहा। उन्होने कहा कि आज जल स्रोतों को संरक्षित और संवर्धित किया जाएगा, तभी आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित और समृद्ध हो सकेगा। विधायक ने नगर निगम द्वारा स्वच्छता, जल संरक्षण संवर्धन की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए आगामी वर्षा ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए जिले में बड़े पैमाने पर पौधारोपण अभियान चलाने की बात कही। कार्यक्रम में महापौर प्रीति संजीव सूरी ने उपस्थ्ति जनों को गंगा दशहरा की शुभकानाएं देकर जल गंगा संवर्धन अभियान को आने वाली पीढ़ी के लिए सुरक्षित भविष्य का संकल्प बताते हुए कहा कि नदियां लोगों के जीवन का आधार है। नदियां हमारी संस्कृति की धमनियां हैं। आज हमने नदी को साफ नहीं किया तो कल हमारी आने वाली पीढ़ी को पानी के लिए परेशान होना पड़ेगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *