जनमत हिन्दी। जबलपुर रेल मंडल के नवागत रेल पुलिस अधीक्षक सुंदर सिंह कनेर ने जीआरपी थाने का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस बल की कार्यप्रणाली का जायजा लिया गया। एसपी कनेर ने ट्रेनों और स्टेशन परिसर में बढ़ते अपराधों, विशेषकर मोबाइल चोरी और चेन स्नेचिंग की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। रेल पुलिस अधीक्षक सुंदर सिंह कनेर ने कटनी को एक महत्वपूर्ण और विशाल रेलवे जंक्शन बताया। उन्होंने कहा कि यहां 13 प्लेटफॉर्म हैं और चौबीसों घंटे ट्रेनों की आवाजाही रहती है। काफी संख्या में यात्रियों के आवागमन के कारण मुसाफिरों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। रेल एसपी ने जीआरपी को निर्देश दिए कि ट्रेनों और प्लेटफॉर्म पर सक्रिय मोबाइल चोरों, जेबकतरों और चेन स्नेचरों की पहचान के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। उन्होंने मुखबिर तंत्र को मजबूत करने पर जोर दिया। थाना परिसर में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक भी आयोजित की गई। इसमें एसपी ने कटनी के साथ-साथ सतना, मैहर, रीवा, दमोह, सागर और शहडोल सहित विभिन्न जिलों के रेल थाना प्रभारियों के साथ चर्चा की। बैठक के दौरान एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को बताया कि रेल अपराध किसी एक जिले तक सीमित नहीं होते। उन्होंने सभी थानों के बीच आपसी तालमेल को अनिवार्य बताते हुए अपराधियों के मूवमेंट और तौर-तरीकों की जानकारी तत्काल साझा करने के निर्देश दिए, ताकि किसी भी वारदात पर कार्रवाई की जा सके। एसपी ने आउटर क्षेत्रों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
नवागत रेल एसपी ने किया निरीक्षण: मोबाइल चोरों, जेबकतरों, चैन स्नैचरो को पकड़ने चलेगा अभियान, थाना प्रभारियों को दिए निर्देश































































































Leave a Reply