जनमत हिन्दी। कटनी-खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा और विधायक संजय पाठक ने सोमवार को लमतरा ओवरब्रिज नीचे बस पलटने वाले घटना स्थल पहुंचे। सांसद और विधायक द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षित यातायात के मद्देनजर 24 घंटे के अंदर गड्ढों को भरने के निर्देश दिए। इस दौरान रोड डायवर्ट करने, दूर से दिखने वाले बड़े संकेतक लगाने के निर्देश भी दिए गए। निरीक्षण के दौरान एनएचएआई और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति रही। बतादें की जिस स्थान का सांसद और विधायक द्वारा निरीक्षण किया गया है, उसी स्थान पर रविवार को भीषण सड़क हादसा हुआ था। एक ट्रक के टक्कर से बस पलट गई थी। हादसे चार लोगों की मौत और करीब 30 लोग घायल हो गए थे।



































































































Leave a Reply