लापता नाबालिगों को परिजनों को सौंपा: कोई पुणे, तो कोई जबलपुर में मिला, पुलिस की सक्रियता से मिली सफलता

जनमत हिन्दी। कटनी जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से लापता हुए तीन नाबालिगों को पुलिस ने खोजकर सकुशल उनके परिजनों को सौंपा है। लापता नाबालिग जबलपुर और पुणे में मिले हैं, जबकि एक नाबालिग घर में बगैर बताए अपनी मौसी के चला गया था। तीनों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने बताया कि 24 मार्च को एनकेजे थाना क्षेत्र निवासी एक ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी 15 वर्षीय नाबालिक लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति ने बहला फुसला कर ले गया है। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर उसे जबलपुर से खोज निकाला है। नाबालिग को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। 24 मार्च को ही शास्त्री कालोनी निवासी द्वारा बताया गया की उसका 15 वर्षीय नाबालिक लड़के को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसला कर ले गया है। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे पुणे से खोज निकाला है। नाबालिग को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। 24 मार्च को विजयराघवगढ़ निवासी महिला द्वारा बताया गया की इसकी 17 वर्षीय नाबालिक बालिका स्लीमनाबाद जाने के लिए छोटी बहन के साथ बस से रवाना हुई थी लेकिन कटनी बस स्टैंड में बिछड़ गई है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। बालिका को जबलपुर से खोज निकाला गया है। पुलिस ने नाबालिग लड़की को उसके परिजनों को सौंप दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *