सेवा और मानवता का संदेश: प्रधानमंत्री के 12 वर्ष पूरे होने पर 12 युवाओं ने लिया अंगदान का संकल्प, पंजीयन कराकर प्राप्त किया ऑर्गन डोनर कार्ड

जनमत हिन्दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और अंत्योदय को समर्पित ऐतिहासिक 12 वर्ष पूरा होने के अवसर पर, उनके सेवा भाव, राष्ट्रहित, मानव कल्याण के कार्यों से प्रेरित होकर 12 युवाओं ने अंगदान के लिए पंजीकरण कर ऑर्गन डोनर कार्ड प्राप्त किए हैं। यह प्रेरणादायी पहल भारतीय जनता युवा मोर्चा, मध्यप्रदेश के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, युवा सिख संगठन मध्यप्रदेश के प्रदेश महामंत्री और द मलंग फाउंडेशन के संस्थापक दिलराज अमर सिंह बग्गा के नेतृत्व में संपन्न हुई। इस अवसर पर युवाओं ने संकल्प लिया कि वे स्वयं अंगदान के प्रति जागरूक रहेंगे और समाज में भी इसके प्रति जनजागरण का कार्य करेंगे। अंगदान का संकल्प लेने वालों में दिलराज अमर सिंह बग्गा, रजत केसरिया, निहाल सोनी, अमित गौतम, कृष्णानंद पांडेय, विनय दीपक श्रीवास्तव, सुनील बंजारा, निखिल सोनी, सुमीत चौरसिया, दीपकमल जायसवाल, दीपांशु तिवारी, सौरभ गुप्ता शामिल रहे। इस अवसर पर दिलराज अमर सिंह बग्गा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 12 वर्षों में सेवा को शासन का आधार बनाया है। उनके नेतृत्व में जनकल्याण, संवेदनशीलता और मानवता की भावना को नई शक्ति मिली है। उन्हीं आदर्शों से प्रेरित होकर युवाओं ने अंगदान का यह संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि अंगदान सिर्फ एक दान नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद को जीवन का दूसरा अवसर देने का संकल्प है। एक अंगदाता अपने निधन के बाद भी कई लोगों के जीवन में नई उम्मीद, नई मुस्कान और नया भविष्य दे सकता है। दिलराज ने कहा कि आज आवश्यकता है कि समाज का प्रत्येक जागरूक नागरिक अंगदान के महत्व को समझे और इस महापुण्य कार्य से जुड़े। युवाओं द्वारा लिया गया यह संकल्प न सिर्फ मानवता की सेवा का उदाहरण है, बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति उनकी जागरूकता और प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है। प्रधानमंत्री के सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूरा होने के अवसर पर लिया गया यह संकल्प समाज में सकारात्मक परिवर्तन, मानव सेवा और राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *