जनमत हिन्दी। कटनी नगर निगम में महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी की अध्यक्षता में मेयर-इन-काउंसिल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर विकास, स्वच्छता व्यवस्था, राजस्व संवर्धन और जनहित से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिए गए। बैठक में शहर की व्यवस्थाओं को अधिक मजबूत और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से विभिन्न विभागों के प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई। बैठक में नगर निगम के विभिन्न कार्यों के लिए आउटसोर्स के माध्यम से मेन पावर, श्रमिकों, व्यक्तियों को उपलब्ध कराने की निविदा के संबंध में प्रस्तुत प्रस्ताव पर विचार विमर्श किया जाकर कार्यालयीन कार्य व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए प्रस्ताव पर शर्तो पर संशोधन किए जाने की स्वीकृति दी गई। वहीं प्रमोटर स्कीम के अंतर्गत रेलवे स्टेशन के पास विश्राम गृह क्रमांक 2 के स्थान पर वाणिज्यिक कॉम्प्लेक्स के संबंध में उच्च न्यायालय मप्र जबलपुर में विचाराधीन प्रकरण में पारित आदेशानुसार न्यायालय के समक्ष राशि रूपए 10 करोड़ जमा किए जाने का अनुमोदन सर्व सम्मति से किया गया। बैठक के दौरान ट्रेड लाइसेंस की वसूली, स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत विभिन्न कार्यो के लिए आउटसोर्स श्रमिकों, स्वास्थ्य विभाग में पूर्व से कार्यरत अकुशल दैनिक वेतन श्रमिकों, जलकर शाखा में वसूली कार्य के लिए आउटसोर्स के माध्यम से कुशल श्रमिकों, की स्वीकृति और अतिक्रमण शाखा में कार्यरत पूर्व से आउटसोर्स श्रमिकों की कार्योत्तर सहित स्वीकृति अवधि बढ़ाए जाने संबंधी प्रस्तावों पर विचार विमर्श के बाद स्वीकृति दी गई। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत एएचपी घटक के 153 हितग्राहियों की सूची का अनुमोदन सहित आदर्श कार्मिक संरचना अनुसार रिक्त पदों की पूर्ति और आईएचएसडीपी योजना के तहत 20 हितग्राहियों को आपसी सहमति के आधार पर भवनों के अदला बदली संबंधी प्रस्ताव पर भी चर्चा कर स्वीकृति दी गई। बैठक के दौरान मेयर इन काउंसिल सदस्य रमेश सोनी, सुरेन्द्र गुप्ता, सुभाष शिब्बू साहू, जयनारायण निषाद, उमेन्द्र कुमार अहिरवार ओमी, बीना संजू बैनर्जी, तुलसा गुलाब बेन, निगमायुक्त तपस्या परिहार, उपायुक्त शैलेष गुप्ता सहित नगर निगम के शाखाओं के अधिकारियों की मौजूदगी रही।
मेयर-इन-काउंसिल बैठक : महापौर की अध्यक्षता में स्वच्छता, जलकर वसूली और आउटसोर्स श्रमिकों को लेकर लिए गए अहम निर्णय, कई प्रस्ताव स्वीकृत































































































Leave a Reply