कटनी में गैस सिलेंडर चोरी: बेखौफ बदमाशों ने सूने घर में बोला धावा, तीन सिलेंडर लेकर हुए फरार

जनमत हिन्दी। माधवनगर थाना अंतर्गत बंगला लाइन क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने एक सूने घर में घुसकर तीन गैस सिलेंडर चोरी कर लिए हैं। चोरी की सूचना पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। चोरों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि बंगला लाइन निवासी राजेश भाटिया के घर पर शनिवार की दरमियानी रात चोरों ने धावा बोला। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त घर में कोई मौजूद नहीं था, जिसका फायदा उठाकर अज्ञात बदमाश घर के अंदर घुसे। चोरों ने घर के अंदर रसोई में रखे तीन घरेलू गैस सिलेंडर चोरी कर लिए। पुलिस ने चोरी की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। चोरी किए गए सिलेंडररों की कीमत करीब 6 हजार रूपए बताई जा रही है। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *