जनमत हिन्दी। कटनी जिला मुख्यालय से सटे माधवनगर थाना क्षेत्र में सरेराह लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पिपरौध से जयंती नगर मार्ग पर बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े एक युवक को रोककर उसकी मोटरसाइकिल लूट ली और मौके से फरार हो गए। इस दुस्साहसिक वारदात के बाद से इलाके के वाहन चालकों में भारी दहशत का माहौल है। पीड़ित की शिकायत पर माधवनगर पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर नाकाबंदी शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार माधवनगर थाना अंतर्गत गैतरा गांव निवासी वीरेंद्र पिता बिहारी लाल पटैल (33 वर्ष) अपनी मोटरसाइकिल से पिपरौध से जयंती नगर मार्ग से गुजर रहे थे। इसी दौरान रास्ते में घात लगाए बैठे अज्ञात बदमाशों ने पीड़ित को जबरन रोक लिया। बदमाशों ने युवक को कट्टा अड़ाकर डरा-धमकाकर और उसकी मोटरसाइकिल छीन ली और जान से मारने की धमकी देकर मोटसाइकिल लेकर फरार हो गए। वारदात के बाद पीड़ित वीरेंद्र पटेल किसी तरह माधवनगर थाने पहुंचा और पुलिस को आपबीती सुनाई। माधवनगर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर प्रकरण की विवेचना शुरू कर दी है।
कटनी में बेखौफ बदमाशों ने की लूट: पिपरौंध-जयंती नगर मार्ग में युवक से बाइक छीनी, जान से मारने की धमकी देकर भागे बदमाश































































































Leave a Reply