नशे में ट्रक चला रहे चालक गिरफ्तार: कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई, दो ट्रक जब्त

जनमत हिन्दी। कटनी शहर में यातायात सुरक्षा और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए कोतवाली पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने बीते दो दिनों के भीतर ‘रेल नीर’ (रेलवे के आधिकारिक पेयजल) की सप्लाई करने वाले दो बड़े ट्रकों को पकड़ा है। हैरान कर देने वाली बात यह है कि दोनों ही मामलों में ट्रक चालक भारी नशे की हालत में वाहन चला रहे थे। हालांकि दो दिन एक जैसा मामला सवाल जरूर उठा रहा है। मामले की पुष्टि करते हुए कोतवाली थाना प्रभारी राखी पांडे ने बताया कि पकड़े गए दोनों मामलों में ट्रक चालक शराब के नशे में गाड़ी चला रहे थे। यह सीधे तौर पर ड्रिंक एंड ड्राइव का गंभीर मामला है, जिससे सड़क पर अन्य लोगों की जान को बड़ा खतरा हो सकता था। दोनों वाहनों को जब्त कर चालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *