जनमत हिन्दी। कटनी जिले के उमरियापान थाने क्षेत्र में एक युवक की पेढ़ पर फांसी पर लटकी हुई लाश मिलने के मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में कि गई है। पुलिस ने बताया की 8 जुलाई 2026 को रात करीब साढ़े 8 बजे डायल 112 में सूचना प्राप्त हुई थी कि एक व्यक्ति ग्राम बारगांव में फांसी लगा लिया है कि सूचना तस्दीक पर पाया गया कि मृतक सोहबत लाल पिता मगनलाल चक्रवर्ती उम्र 50 वर्ष निवासी बारगांव का अपने खेत की मेढ में लगे नीम के पेढ से फांसी लगा लिया है । मृतक के शव की तलाश करने पर 2 नग सुसाईड नोट भी मिले । इस मामले में पुलिस ने मर्ग प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। जांच दौरान मृतक के परिवारजनों के द्वारा दिये गये कथन व सुसाईड नोट से पाया गया कि मृतक सोहबत लाल और उनके चाचा के बीच जमीनी विवाद चल रहा था । जो मृतक अपने चाचा जगदीश चक्रवर्ती ,जगन्नाथ चक्रवर्ती ,बैजनाथ चक्रवर्ती, रामनाथ चक्रवर्ती और चाची गीता बाई चक्रवर्ती और सरला बाई चक्रवर्ती के द्वारा जमीन में कब्जा करने की बात से मानसिक रूप से प्रताडित था। जिनकी प्रताडना से तंग आकर 10 जुलाई 2026 को फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। जांच दौरान आरोपी जगदीश चक्रवर्ती, जगन्नाथ चक्रवर्ती, बैजनाथ चक्रवर्ती, रामनाथ चक्रवर्ती, गीता बाई चक्रवर्ती और सरला बाई चक्रवर्ती के खिलाफ बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। कार्रवाई में उमरियापान थाना प्रभारी एसआई महेन्द्र जायसवाल, एसआई भरत सिंह मार्को, प्रधान आरक्षक आशीष झारिया, अजय तिवारी, आरक्षक सतेन्द्र चौरसिया, नीलेश पटेल, मोहन मुबेल, रोहित झारिया, दुर्गा शुक्ला की भूमिका रही ।
कटनी: नीम के पेड़ से लटका मिला शव, जांच में सामने आया जमीन विवाद, 6 आरोपी गिरफ्तार






























































































Leave a Reply