बेलकुंड नदी में दिखा मगरमच्छ: कटनी जिले के सिमरिया गांव में दहशत, ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह

जनमत हिन्दी। कटनी जिले की ढीमरखेड़ा तहसील के सिमरिया गांव में बेलकुंड नदी के पुल के पास एक विशाल मगरमच्छ दिखाई देने से क्षेत्र में दहशत व्याप्त है। पूरे गांव में डर का माहौल बन गया। मगरमच्छ दिखने की जानकारी ग्रामीणों ने वन विभाग को दी। जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सुरक्षा के इंतजाम शुरू कर दिए। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले दो साल से क्षेत्र की नदियों और तालाबों में मगरमच्छों की गतिविधि बढ़ गई है। पहले यहां कभी मगरमच्छ नहीं दिखते थे। बेलकुंड नदी गांव के लोगों और मवेशियों के लिए जरूरी है, लेकिन अब यह डर की वजह बन गई है। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम को नदी के घाटों का निरीक्षण किया है। हालांकि निरीक्षण के दौरान वन विभाग की टीम को मगरमच्छ नहीं दिखा। वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को नदी किनारे नहीं जाने और मवेशियों को पानी से दूर रखने के लिए कहा है। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जैसे ही मगरमच्छ की सही लोकेशन मिलेगी, उसे सुरक्षित पकड़कर उसके प्राकृतिक स्थान पर छोड़ा जाएगा। तब तक ग्रामीणों को सावधान रहने के लिए कहा गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *